featured दुनिया

Earthquake in Indonesia: इंडोनेशिया में लगे भूकंप के झटके, 6.1 मापी गई तीव्रता

इंडोनेशिया के आचे प्रांत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, लंगसा शहर रहा केंद्र

Earthquake in Indonesia: इंडोनेशिया में सोमवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई।

ये भी पढ़ें :-

Share Market Today: शेयर बाजार में दिखा उछला, सेंसेक्स 255 अंक बढ़ा, निफ्टी 18000 पार

यूएसजीएस की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, भूकंप इंडोनेशिया के केंद्र आचे प्रांत के सिंगकिल शहर से 40 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व इलाके में आया।

नुकसान की उपलब्ध नहीं कोई जानकारी

स्थानीय समयानुसार, तड़के 4 बजे आए भूकंप का केंद्र 37 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप जनित नुकसान की फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। लोगों ने जैसे ही झटका महसूस किया, अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप को लेकर अभी भी लोग सहमे हुए हैं।

इंडोनेशिया में आते रहते हैं भूकंप

इंडोनेशिया में भूकंप के झटके आते रहते हैं। इससे पहले इसी साल यानी बीते मंगलवार को 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से यहां की धरती हिल गई थी। वहीं, पिछले साल यानी नवंबर 2022 में राजधानी जकार्ता में 5.6 की तीव्रता से आए भूकंप ने भयानक तबाही मचाई थी। भूकंप की वजह से 56 लोंगों की मौत हो गई। जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए थे।

Related posts

उत्तराखंड: माहरा आज संभालेंगे प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान, राजीव भवन में भव्य स्वागत समारोह आयोजित

Rahul

डूबेंगे मुंबई के तटीय इलाके ?, ANTARCTIC में टूट रहा 1,70,312 किमी लंबा ग्‍लेशियर

Rahul

भाजपा के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं जेपी नड्डा, हालाकि ये भी हैं लिस्ट में शामिल

bharatkhabar