featured दुनिया

जापान के होकायिदो द्वीप में भूकंप से 8 की मौत,भूकंप के बाद भूस्खलन से दर्जनों लोग लापता

जापान के होकायिदो द्वीप में भूकंप से 8 की मौत,भूकंप के बाद भूस्खलन से दर्जनों लोग लापता

नई दिल्ली: जापान के होकायिदो द्वीप में गुरुवार को तड़के आए भूकंप में अब तक आठ लोगों की मौत हो गई है और कई घर ढह गए हैं। भूस्खलन की वजह से दर्जनों लोग लापता हो गए हैं। इस सप्ताह के शुरुआत में आए तूफान और उसके बाद अब आए भूकंप की वजह से इस क्षेत्र के लोग काफी प्रभावित हुए हैं। कम आबादी वाले ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर भूस्खलन की घटना हुई है।

 

जापान भूकंप जापान के होकायिदो द्वीप में भूकंप से 8 की मौत,भूकंप के बाद भूस्खलन से दर्जनों लोग लापता

 

 

ये भी पढें:

यूपी में अगले 24 घंटों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
काबुल के एक कुश्ती क्लब में हुआ बम धमाका, 20 की मौत ,70 घायल

प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण में पाया गया कि पहाड़ों के बीच स्थित दर्जनों घरों को क्षति पहुंची है। राहत और बचाव हेलीकॉप्टर लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश में लगे हुए हैं। बिजली आपूर्ति करने वाले एक मुख्य थर्मल संयंत्र को पहुंची क्षति से करीब 30 लाख घरों में अंधेरा छाया हुआ है।

 

प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने आपातकालीन कैबिनेट बैठक के बाद कहा, “हम लोगों को सुरक्षित बचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।” सरकारी प्रवक्ता योशिहीदे सुगा ने बताया कि आठ लोगों की मौत हो गई है और स्थानीय मीडिया के मुताबिक 40 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

 

वहीं जापान की परमाणु नियामक अथॉरिटी ने बताया कि तोमारी परमाणु संयंत्र के तीन रिएक्टरों को बैकअप जेनरेटर की मदद से चलाया जा रहा है क्योंकि द्वीप में बिजली की आपूर्ति ठप्प पड़ गई है और यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। भूकंप की वजह से सपोरो में फोन सेवा और टेलिविजन प्रसारण भी प्रभावित हुआ है।

 

ये भी पढें:

उत्तराखंडःउच्च शिक्षा राज्य मंत्री की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा परिषद की बैठक सम्पन्न हुई
यूपी में भारी बारिश और आकाशीय बिजली से 24 घंटे में 18 की मौत ,15 लोग घायल

 

By: Ritu Raj

Related posts

क्या आपने देखा सोनम कपूर का ये खूबसूरत लुक, नहीं हटा पाएंगे निगाहें

Rani Naqvi

पद्म विभूषण से सम्मानित इतिहासकार बाबासाहेब पुरंदरे का निधन, PM मोदी ने किया शोक व्यक्त

Rahul

असम में होगी योगी आदित्यनाथ की जनसभा, तीन चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

Aditya Mishra