featured वायरल

दाऊद से नहीं डरते उसके गुर्गे, लगाया 40 करोड़ का चूना

dwaood 01 दाऊद से नहीं डरते उसके गुर्गे, लगाया 40 करोड़ का चूना

मुंबई। मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड और भारत का मोस्ट वॉन्टेड दाऊद इब्राहिम जसे चालाक शख्स को उसके ही दोस्त ने 40 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया है। खबर के अनुसार दाऊद का ही एक गुर्गा खलीक अहमद उसे 40 करोड़ रुपए का चपत लगाकर फरार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार खलीक को दिल्ली से किसी व्यापारी से 45 करोड़ रुपये लेने थे, जिसमें कथित तौर पर खलीक ने 40 करोड़ रुपये हवाला के जरिए दाऊद के पास भेजने का नाटक किया। साथ ही 5 करोड़ रूपए बतौर फीस के तौर पर खुद अपने पास रख लिए।

dwaood-01

दरअसल खलीक भारत में बैठ दाऊद के अवैध धंधे संभालता था। इस बात का खुलासा दाऊद के खास आदमी जाबीर मोती और खलीक अहमद के बीच बातचीत से हुआ है। बता दें कि खलीक अहमद अकसर भारत और शाहजाह के बीच आता-जाता रहता है।

जबीर ने खलीक से कहा कि दाऊद के एक अन्य वफादार रज्जाक ने ही डॉन को इस हेरफेर के बारे में बताया। रज्जाक के मुताबिक, खलीक की इस हरकत से अंडरवर्ल्ड की दुनिया में दाऊद का नाम खराब हुआ है।

Related posts

आरपीआई में शामिल हुईं पायल घोष, इन विवादो को लेकर रही थी चर्चाओं में

Trinath Mishra

उत्तर प्रदेश के बदायूं में पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट,7 लोगों की मौत 3 घायल

mahesh yadav

तिब्बत में शुक्रवार सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, दहशत में लोग

US Bureau