Breaking News featured देश यूपी राजस्थान राज्य

दुष्कर्म की घटनाओं में हो रहा इजाफा, NCRB ने जारी किया अपराधों का आंकड़ा

Rape Report दुष्कर्म की घटनाओं में हो रहा इजाफा, NCRB ने जारी किया अपराधों का आंकड़ा

भारत खबर || नई दिल्ली

देश में बढ़ रही दुष्कर्म की घटना को संज्ञान में लेकर राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो NCRB ने सन् 2018 से 2019 के बीच हुई सभी दुष्कर्म की घटनाओं का आंकड़ा जारी किया है। एनसीआरबी का कहना है कि दुष्कर्म की घटना देश में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इनके आंकड़ों में बढ़ोतरी होती जा रही है। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार देश में 44% की रफ्तार से दुष्कर्म की घटनाओं में इजाफा हो रहा है।

एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार सन् 2018 से 2019 के बीच अब तक देश में दरिंदों के खिलाफ 3,78,236 दुष्कर्म की घटनाओं के मुकदमे दर्ज हैं। एनसीआरबी के आंकड़ों ने देश की सारी जनता बेहद आश्चर्यचकित कर दिया है। देश में हैवानियत चरम सीमा पर बढ़ रही है व अपना नवीन आकार ले रही है जनता ने शासन से मांग की है कि इसके लिए सख्त से सख्त कानून लागू किया जाए व दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

Rape Case

हाल ही में हुई हाथरस गैंगरेप की घटना से पूरे देश की जनता में बेहद आक्रोश व्याप्त हो गया है। हाथरस में हुई इस गैंगरेप की घटना ने सभी लोगों के दिलों पर एक गहरी छाप छोड़ी है। सभी जनता का कहना है कि यह घटना बेहद दुखद है। शासन इसे संज्ञान में लेकर उन हैवानों को मौत की सजा सुनाएं। वह शासन द्वारा इस घटना पर निर्णय जल्द से जल्दी लिया जाए। लोगों ने अपना आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि इन दरिंदों को ऐसी सजा दी जानी चाहि, जिससे फिर कभी कोई भी व्यक्ति इस घटना को अंजाम देने का ख्याल भी अपने मन में ना रखें।

NCRB की रिपोर्ट के अनुसार मुकदमों का आंकड़ा

एनसीआरबी की जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार भारतीय न्यायालयों में 2018 से 2019 के बीच दुष्कर्म के 32,हजार 33 केस अब तक दर्ज हो चुके हैं। इसी के साथ साथ हत्या के आंकड़ों में भी वृद्धि होती जा रही है। भारत में प्रतिदिन लगभग 80 मामले हत्या के दर्ज हो रहे हैं। देश में अपराध चरम सीमा पर है। संख्याओं में वह इनकी संख्याओं में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी होती जा रही है।

Rape दुष्कर्म की घटनाओं में हो रहा इजाफा, NCRB ने जारी किया अपराधों का आंकड़ा

NCRB की रिपोर्ट के अनुसार दुष्कर्म के मामले

एनसीआरबी ने देश में महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म को लेकर अपनी रिपोर्ट में उन आंकड़ों को जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार देश में बलात्कार की वारदातों में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी होती जा रही है।

बताते चलें कि एनसीआरबी की रिपोर्ट का कहना है कि देश में सन् 2018 की तुलना में दुष्कर्म के मामलों की 7% की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक देश में प्रतिदिन सन् 2019 में प्रतिदिन लगभग 87 दुष्कर्म के मामले न्यायालय में दर्ज हो रहे हैं और लगभग 1 वर्ष में भारतीय न्यायालय में दुष्कर्म के 84 लाख 05 हजार 861 मामले दर्ज हुए हैं।

एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार भारत के अनेकों राज्यों में से सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म के मामलों की संख्या 3065 बताई जा रही है राजस्थान में भी लगभग 6000 दुष्कर्म के मामले बताया जा रहे हैं एनसीआरबी की रिपोर्ट का कहना है कि इन दोनों राज्यों में दुष्कर्म की वारदात दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 10 सालों में दुष्कर्म के 3,13,289 मामले सामने आए हैं।

Related posts

बोलेरो के नदी में गिर जाने से 8 लोगों की मौत

shipra saxena

पांचवें चरण में आम और खास प्रत्याशियों में टक्कर

kumari ashu

टी 20 वर्ल्ड कप के सुपर संडे को भारत और पाकिस्तान दुबई में आमने सामने

Rani Naqvi