featured यूपी

शाहजहांपुर: ऑपरेशन के दौरान पेट में छूटा कपड़ा, छह महीने बाद मौत, पढ़ें पूरी खबर

शाहजहांपुर: ऑपरेशन के दौरान पेट में छूटा कपड़ा, छह महीने बाद मौत, पढ़ें पूरी खबर

शाहजहांपुर: जिले में डॉक्टरों की लापरवाही का ऐसा मामला सामने आया है जिसने एक महिला की जान ले ली। डॉक्टर ने प्रसव के दौरान महिला का ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने महिला के पेट में कपड़ा छोड़ दिया। इस ऑपरेशन के छह महीने बाद महिला की मौत हो गई।

पेट में कपड़ने का मामला

शाहजहांपुर के तिलहर के रामापुर उत्तरी गांव निवासी मनोज की पत्नी का ऑपरेशन छह जनवरी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में कराया गया था। मनोज ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान प्रसूता के पेट में कपड़ा छोड़ दिया था।

लखनऊ में प्रसूता की मौत

पति मनोज ने जानकारी देते हुए बताया कि पत्नी की हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। मनोज ने बताया को पत्नी को पेट दर्द की शिकायत थी। सीटी स्कैन में पेट में कपड़े की जानकारी भी मिली थी। ऑपरेशन करके पेट से कपड़ा निकाला भी गया था। लेकिन फिर मनोज की पत्नी को बचाया नहीं जा सका।

मेडिकल कॉलेज ने की पीड़ित से बात..

हांलाकि जब राजकीय मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर पूजा त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होने बताया जानकारी देते हुए कहा कि मनोज से बात करने की कोशिश की गई थी। मनोज से जब इस मामले पर पूछा गया तो वह बात को टाल गए। अब जांच कमेटी के डॉक्टर ने बताया की मनोज बयान देने को तैयार है। वहीं जिस डॉक्टर पंकज ने प्रसूता का इलाज किया था वह अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद मेडिकल कॉलेज चले गए है।

Related posts

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने गठबंधन जारी रखने के लिए रखी अपनी शर्त

Rani Naqvi

World Corona Update : दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या हुई 24.06 करोड़

Neetu Rajbhar

200 करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी सुकेश चंद्रशेखर पर बनेगी बॉलीवुड की फिल्म

Rahul