Breaking News featured यूपी

इस वजह से टला प्रियंका गांधी का मथुरा दौरा, महापंचायत की थी तैयारी

प्रियंका गांधी- 14 दिन गन्ना भुगतान भी एक जुमला, सरकार पर बड़ा हमला

मथुरा: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को मथुरा में किसान महापंचायत को संबोधित करने वाली थी। यह प्रोग्राम पाली खेड़ा में आयोजित होना था लेकिन कुछ कारणों से इसे कैंसिल कर दिया गया।

कैप्टन सतीश शर्मा के निधन का असर

कांग्रेस के कद्दावर नेता कैप्टन सतीश शर्मा का निधन हो गया। जिसके चलते कांग्रेस महासचिव का प्रोग्राम स्थगित कर दिया गया। मथुरा की सभा को अब 23 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। यथा स्थान पर यह रैली आयोजित होगी। जिसमें प्रियंका गांधी किसान कानून के विरोध में अपना संबोधन देंगी।

राजीव गांधी के करीबी रहे कैप्टन सतीश शर्मा

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कहने पर राजनीति ज्वाइन करने वाले, कैप्टन सतीश शर्मा कांग्रेस परिवार के काफी करीबी रहे हैं। वह कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले रायबरेली और अमेठी से चुनाव लड़ चुके हैं। उनके निधन पर कांग्रेस ने शोक जताया, राहुल गांधी ने उनकी अर्थी को कंधा भी दिया।

23 फरवरी को होगी महापंचायत

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की जमीन एक बार फिर मजबूत करने में लगी प्रियंका गांधी 23 फरवरी को मथुरा में होंगी। यह किसान पंचायत पाली खेड़ा में आयोजित की जाएगी। इसके पहले वह दो और जगहों पर महापंचायत का हिस्सा बन चुकी हैं।

बिजनौर और सहारनपुर में प्रियंका गांधी ने किसान कानूनों का जमकर विरोध किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और उनकी नीतियों को किसानों के लिए गलत बताया। किसान आंदोलन और किसानों के समर्थन में प्रियंका इन दिनों अलग-अलग तरीकों से किसानों की आवाज बन रही हैं।

Related posts

बिहार के भोजपुर में ट्रक से भारी मात्रा में गौ मांस बरामद, लोगों ने किया प्रदर्शन

Pradeep sharma

धोनी के आगे परास्त हई विराट सेना, आखिरी क्षण में जड़ा हेलीकॉप्टर शॉट

lucknow bureua

दो कांग्रेसी नेताओं को नरेश उत्तम ने सपा में कराया शामिल

Aditya Mishra