featured देश बिज़नेस

दिल्ली-एनसीआरः कल से अनिश्चितकाल के लिए थम जाएगा दिल्ली मेट्रो का पहिया

metro दिल्ली-एनसीआरः कल से अनिश्चितकाल के लिए थम जाएगा दिल्ली मेट्रो का पहिया

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) और कर्मचारियों के बीच शुक्रवार को बातचीत असफल होने के बाद करीब 9 हजार गैर कार्यकारी कर्मचारीयों ने शनिवार से हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। जिसका असर दिल्ली-एनसीआर के लोगों की जिंदगी में पड़ेगा। जी हां आपको बता दें कि कर्मचारियों के धरने में जाने से  मेट्रो सेवा बंद हो सकती है।

 

metro दिल्ली-एनसीआरः कल से अनिश्चितकाल के लिए थम जाएगा दिल्ली मेट्रो का पहिया

 

गैर कार्यकारी कर्मचारीयों ने शनिवार से हड़ताल पर जाने का फैसला दिल्ली-एनसीआर वासियों के लिए बुरी खबर है। डीएमआरसी के हजारों कर्मचारी की मांगों को नहीं माने जाने पर, गुस्साए कर्मचारियों ने शनिवार से हड़तालकरने फैसला लिया है।

वेतन बढ़ोतरी जैसी कई मांगें पूरी नहीं जाने की सूरत में 30 जून से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है

आपको बता दें कि मेट्रो के नॉन-एग्जिक्यूटिव कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी जैसी कई मांगें पूरी नहीं जाने की सूरत में 30 जून से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।गौरतलब है कि आधी रात से शुरू होने वाले हड़ताल को देखते हुए दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने डीएमआरसी के मैनेजिंग डायरेक्टर को निर्देश दिया है कि नॉन-एग्जिक्यूटिव कर्मचारियों के मांगों का तत्काल  समाधान निकाला जाए।

शार्प शूटर की पत्नी ने लगाई सीएम योगी से मदद की गुहार, कहा ‘पुलिस कर सकती है पति का एनकाउंटर’

मैनेजिंग डायरेक्टर को लिखे पत्र में कहा कि विवाद को जल्द से जल्द सुलझाया जाए जिससे मेट्रो की सेवाएं बाधित न हों

गहलोत ने मैनेजिंग डायरेक्टर को लिखे पत्र में कहा कि विवाद को जल्द से जल्द सुलझाया जाए जिससे मेट्रो की सेवाएं बाधित न हों। अगर मेट्रो की सेवाएं बाधित होती हैं तो लाखों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आगे के घटनाक्रम को लेकर उन्हें लगातार अवगत कराया जाए। डीएमआरसी को किसी भी हद तक जाकर पूरे विवाद को खत्म कराया जाना चाहिए। समस्या के समाधान के लिए वह हमेशा तैयार रहेंगे।

गैर कार्यकारी कर्मचारी बांह पर काली पट्टी बांधे हुए विभिन्न मेट्रो स्टेशनों पर आंशिक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे

गौरतलब है कि कई दिनों से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी ) के गैर कार्यकारी कर्मचारी बांह पर काली पट्टी बांधे हुए विभिन्न मेट्रो स्टेशनों पर आंशिक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इनमें ट्रेन ऑपरेटर, स्टेशन कंट्रोलर, टेक्न‍िशियन, ऑपरेटिंग स्टाफ, मेन्टेनेंस स्टाफ शामिल थे।

सभी कर्मचारी दिल्ली मेट्रो नेटवर्क को चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

सभी कर्मचारी दिल्ली मेट्रो नेटवर्क को चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यमुना बैंक, द्वारका, बदरपुर, मुंडका, कुतुबमीनार, विश्वविद्यालय, जहांगीरपुरी, शाहदरा, ओखला कई पशिचम स्टेशनों पर कर्मचारी  अपनी मांगे पूरी करने के लिए नारे भी लगाते देखे गए  हैं।

महेश कुमार यदुवंशी

 

 

 

Related posts

जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बंद रहेगी भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा..

Rozy Ali

भाई के आपत्तिजनक हालत में देखने पर बहन ने लगाई खुद को आग

Rani Naqvi

जबरन रिटायर किए गए पूर्व आईपीएस ने जारी किए पुराने पत्र, लगाया आरोप

Aditya Mishra