दुनिया Breaking News

इमारत गिरने से 3 मरे, कंबोडिया में दर्जनों के मलबे में फंसे होने की आशंका

crime dead body इमारत गिरने से 3 मरे, कंबोडिया में दर्जनों के मलबे में फंसे होने की आशंका

एजेंसी, फोनों पेन्ह। कंबोडिया के प्रेह सिहनौक प्रांत में एक सात मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग उसके मलबे में फंस गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रांत के गर्वनर युन मिन के हवाले से बताया अब तक 3 लोग मृत पाए गए हैं, जबकि 19 लोगों को बचाया जा चुका है। उन्होंने आगे कहा कि सभी पीड़ित कंबोडिया के हैं।
इमारत के गिरने के दौरान करीब 40 से 50 कर्मचारी निर्माणाधीन स्थल पर सो रहे थे। गवर्नर ने आगे बताया कि फंसे हुए लोगों को खोजने के लिए मलबा हटाने के लिए दो उत्खनक मशीनें लगाई गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, इमारत का निर्माण लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो गया था। राष्ट्रीय पुलिस ने अपने वेबसाइट पर बताया कि यह घटना सिहनौकविल्ले के कम्यून 4 में सुबह 5 बजे हुई।

Related posts

गांधी जयंती कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- कृषि विधेयकों के पारित होने पर बहुत खुश होते महात्मा गांधी

Samar Khan

डोनाल्ड ट्रंप सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे: अफ्रीकी देश

Breaking News

कार्रवाई: हाफिज सईद के ‘फतवा प्लेस’ जमात-उद-दावा हेड क्वार्टर पर PAK Govt का कब्जा

bharatkhabar