Breaking News featured देश

कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रॉली से भिड़ी कार, 4 लोगों की मौत

ACCIDENT कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रॉली से भिड़ी कार, 4 लोगों की मौत

नई दिल्ली। कोहरे की मार लगातार जारी है जिसके चलते आए दिन एक्सीडेंट की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला यमुना एक्सप्रेस वे का है। जीरो प्वाइंट से 7 किलोमीटर दूरी पर एक आल्टो कार खराब खड़ी ट्रॉली में भिड़ गई जिससे कि उसमें सवार 4 लोगों की मौका ए वारदात पर मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

accident

जानकारी के मुताबिक कार में ड्र्राइवर समेत 4 लोग सवार थे जो पटना से इंदिरापुरम वापस लौट रहे थे। तभी सुबह करीब 6 बजे खराब खड़े ट्रक से कार जाकर भिड़ गई। हादसे के बाद आनन-फानन में लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में मरने वालो के नाम ड्राइवर सुल्तान अहमद, मनोज कुमार सिन्हा, ऊषा और पत्नी सोनी सिन्हा शामिल थी।

बता दें कि नवंबर में धुंध की वजह से यमुना एक्सप्रेस वे पर 20 गाड़ियां एक साथ भिड़ गई थी जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। तो वहीं दिसंबर की शुरुआत भी कुछ ऐसी ही रही। यमुना एक्सप्रेस वे पर 12 गाड़ियां आपस में भिड़ गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत तो 10 लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे।

Related posts

बिहार: स्वच्छ भारत की ब्रांड एंबेसडर बनी पाकिस्तानी बच्ची

lucknow bureua

करोड़ों खर्च करने के बाद भी लोगों को नहीं मिला गंगा का साफ पानी

Rani Naqvi

Shraddha Murder Case: श्रद्धा को अस्पताल में भर्ती करवाने वाला गॉडविन कौन है?

Nitin Gupta