बिज़नेस

नोटबंदी से दिसम्बर में वाहन बिक्री में आई 19 फीसदी की गिरावट

auto नोटबंदी से दिसम्बर में वाहन बिक्री में आई 19 फीसदी की गिरावट

नई दिल्ली। नोटबंदी का असर देश के आॅटो सेक्टर पर भी पड़ा है इस बात का सबूत आॅटो सेक्टर के आंकड़ो से लगाया जा सकता है। सिर्फ दिसम्बर, 2016 में भारत में वाहन बिक्री में 18. 66 फीसदी की गिरावट पाई गई। इसके लिए साल की आखिरी तिमाही और सरकार के नोटबंदी के फैसले को भी जिम्मेदार माना जा रहा है। वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम (सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल्स मैन्युफेक्चर्स) की मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक सिर्फ दिसम्बर माह में वाहन बिक्री में 18.66 फीसदी की गिरावट पिछले डेढ़ दशक में सबसे ज्यादा है।

auto नोटबंदी से दिसम्बर में वाहन बिक्री में आई 19 फीसदी की गिरावट

दिसम्बर, 2016 में सभी श्रेणियों के वाहनों की बिक्री 12.2 लाख रही, जबकि दिसम्बर, 2015 में वाहनों की बिक्री 15 लाख वाहन थी। दुपहिया वाहनों की बिक्री में दिसम्बर महीने में 22 फीसदी की गिरावट रही। इस महीने में केवल 9 लाख दोपहिया वाहन बिके। दोपहिया वाहनों में खासकर स्कूटर की बिक्री में 26 फीसदी की कमी हुई। साल 2015 में जहां 3.86 लाख स्कूटर बिके थे, इस बार दिसम्बर में केवल 2.84 लाख ही स्कूटर बिके। इसी क्रम में मोटरसाइकिल बिक्री में भी 22 फीसदी की गिरावट रही, जो अपने आप में एक रिकार्ड है। जिसने दिसम्बर, 2008 की मंदी का भी रिकार्ड तोड़ दिया। इसी तरह कार की बिक्री में भी 8.1 फीसदी की कमी आई। जहां दिसम्बर, 2015 में 1.72 लाख कारें बिकीं थी, इस बार दिसम्बर, 2016 में केवल 1.58 लाख कारें ही बिकीं।

Related posts

Share Market Today: शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, सेंसेक्स 61,500 अंक के पार

Rahul

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, हरे निशान पर खुले सेंसेक्स और निफ्टी

Rahul

राहुल के निशाना साधने के बाद जीएसटी पर वित्त मंत्रालय की सफाई

Srishti vishwakarma