Breaking News featured दुनिया

दुबई जनरल ने पाकिस्तानियों को खाड़ी देशों के लिए बताया खतरनाक, भारतीय रहते हैं अनुशासन में

Dhahi Khalfan Tamim 500 दुबई जनरल ने पाकिस्तानियों को खाड़ी देशों के लिए बताया खतरनाक, भारतीय रहते हैं अनुशासन में

पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए दुबई के लेफ्टिनेंट जनरल और हेड ऑफ जनरल सिक्योरिटी ने एक के बाद एक ट्वीट किए। जिनमें उन्होंने पाकिस्तान की जमकर लताड़ लगाई। जनरल ने ड्रग स्मगलिंग रोकने में पाकिस्तानी की नाकामी पर कहा कि खाड़ी देशों में पाकिस्तान व्यवधान, अपराध और तस्करी को बढ़ावा दे रहा है। वहीं, भारत की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय बहुत अनुशासन में रहते हैं।

 

Dhahi Khalfan Tamim 500 दुबई जनरल ने पाकिस्तानियों को खाड़ी देशों के लिए बताया खतरनाक, भारतीय रहते हैं अनुशासन में

 

दुबई अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किए तीन पाकिस्तानी तस्कर के बाद लेफ्टिनेंट जनरल धाही खल्फान ने ट्वीट कर कहा कि खाड़ी समुदाय के लिए पाकिस्तानी खतरा बनते जा रहे हैं, क्योंकि वे अपने देश से यहां (खाड़ी देश) ड्रग्स लेकर आ रहे हैं। उनको हमारे देश में रोकने के लिए सख्त प्रक्रियाएं लागू करनी चाहिए।

जनरल ने अपने एक और ट्वीट में कहा कि कैसे भारतीय लोग यहां अनुशासन में रहते हैं। वहीं व्यवधान, क्राइम और स्मग्लिंग पाकिस्तानी समुदाय में प्रचलित है। उन्होंने कहा कि दुबई में किसी पाकिस्तानी को नौकरी के लिए हायर नहीं करना चाहिए। जनरल खल्फान ने अपने एक और ट्वीट में कहा, ‘मैं हमारे नागरिकों से कहना चाहता हूं कि पाकिस्तानियों को नौकरी पर नहीं रखें। इन्हें रोकना हमारी नेशनल ड्यूटी है।’ जनरल ने कहा कि खाड़ी देशों के लिए पाकिस्तानी बहुत ही खतरनाक है।

 

वहीं दूसरी तरफ दुबई की तरफ से लताड़ पर पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि जनरल खल्फान को कोंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट के लिए जाना जाता है। इस वजह से ट्विटर पर उनके 2.66 मिलियन फॉलोअर हैं।

Related posts

गोवर्धन: छापेमारी के दौरान मीडियाकर्मियों से अधिकारी ने की अभद्रता, झूठे केस में फंसाने की दी धमकी

Saurabh

जौनपुर: इंटर की छात्रा के साथ गैंगरेप, पुलिस ने शुरु की जांच

Pradeep sharma

भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के कश्मीर पर ट्वीट का दिया करारा जवाब

Rani Naqvi