लखनऊ। उत्तर भारत शुष्क हवाओं के बहने से मौसम में गिरावट होना शुरू हो गई है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह ठंड बढ़ने का अनुमान जताया है। जबकि आज सुबह से मौसम पूरी तरह से साफ है और धूप खिली हुई है।
प्रदेश के मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और धूप निकलेगी। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आज सुबह न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।
लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 20.1 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 22 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 23 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।