धर्म

15 अगस्त 2021 : आज का राशिफ़ल, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

aaj ka rashifal
मेष

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। घर की साज-सज्जा पर भी आप अपना कुछ बजट खर्च कर सकते हैं। निवेश के लिए भी समय आपके अनुकूल है। परिवार के सदस्यों के लिए भी आप समय निकालेंगे। घर में उत्साह का माहौल रहेगा। मेहमानों का आगमन भी हो सकता है या आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे और उपहार के आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा।

वृष

नया निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। अपने परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा तालमेल बैठाकर माहौल बेहतर बनाने में सफल रहेंगे। समाज से जुड़कर रहने की प्रवृत्ति से आपके कई नए दोस्त भी बनेंगे और आपका सामाजिक दायरा विकसित होगा। आपको कोई नई जिम्मेदारी नई असाइनमेंट मिलने की संभावना भी है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गर्म रह सकता है ।

मिथुन

समाज में यश और मान मिलेगा। नया घर या वाहन खरीदने की योजना भी बना सकते हैं। अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे। अगर आप साझेदारी में बिजनस करते हैं, तो साझेदार के साथ आपके संबंध और प्रगाढ़ होंगे। बिजनस का विस्तार भी कर सकते हैं। आपका जिंदगी के प्रति दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा और आपके विचारों की सराहना की जाएगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

कर्क

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहतर रहने वाला है। नौकरी पेशा लोगों को कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिलेगा। पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं । व्यवसाय में प्रगति होगी। करियर से संबंधित शुभ समाचार मिलेंगे। जो लोग अपने व्यापार का विस्तार करना चाहते हैं, उनके लिए समय महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि धन लाभ के कई योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है।

सिंह

लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी से निजात मिल सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए शादी के अच्छे प्रस्ताव आएंगे और जीवन में खुशियों का संचार होगा। कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता प्राप्त होगी और शत्रुओं का दमन होगा।  व्यापार के क्षेत्र में भी सफलता के योग हैं। जीवन साथी के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकता है, सतर्क रहना होगा। वाहन ध्यान से चलाएं।

कन्या

विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। बौद्धिक कौशल बढ़ेगा और लक्ष्य को हासिल करने के लिए आप निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे। रिसर्च से जुड़े विद्यार्थियों की मुंह मांगी मुराद पूरी हो सकती है। मीडिया व लेखन जगत से जुड़े लोगों को भी सुनहरी अवसर मिलेंगे और अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर अवसर हासिल होगा। बेरोजगारों को नई जॉब का आफर मिल सकता है।

तुला

यह सप्ताह जीवनसाथी के लिए यादगार रहने वाला है। जीवन साथी को कार्य क्षेत्र में तरक्की मिल सकती है, जिससे परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा। बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। स्थान परिवर्तन के योग भी हैं। नया बिजनस करने की सोच सकते हैं। विद्यार्थियों को मेहनत करने की जरूरत है। घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिलेगा।

वृश्चिक

इस सप्ताह अपनी सेहत का खास ध्यान रखें । किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें वरना आगे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का योग भी है। बुजुर्गों का पूरा आशीर्वाद मिलेगा। आय के नए स्रोत भी बनेंगे। पढ़ाई के लिहाज से भी समय अनुकूल है और अच्छे परिणाम मिलेंगे। समाज में रुतबा बढ़ेगा।

धनु

आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे, लेकिन  खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। बैंक, अध्यापन व एकाउंट की शिक्षा ग्रहण करने वालों के लिए यह समय बेहतरीन है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं, तो थोड़ा रुक लें। विवाद से बचें। घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है।  विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे।

मकर

यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। कभी उपलब्धियों से मन खुश रहेगा, तो कभी थोड़ा परेशानी भरा दौर भी आ सकता है, लेकिन आप अपने क्षेत्र में तरक्की करते हुए खुद को साबित करेंगे। बच्चों के भविष्य के लिए बड़ा निवेश करने का यह सुनहरी मौका है। शेयर मार्केट में भी पैसा लगा सकते हैं। जीवनसाथी या लव पार्टनर से थोड़ा मनमुटाव हो सकता है, लेकिन यह स्थिति ज्यादा समय नहीं रहेगी।

कुंभ

इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में काम की नई पहचान मिलेगी। आप जिम्मेदारी के साथ काम को अंजाम देंगे। नौकरी पेशा लोगों का तबादला भी हो सकता है। विवादस्पद मामलों में बुजुर्गों की सलाह लाभदायक रहेगी।  विद्यार्थियों को यह समझना होगा कि पढ़ाई के मामले में कोई शॉर्टकट नहीं चलेगा। व्यापारी वर्ग को पार्टनरशिप में मुनाफा होगा और आय के नए स्रोत भी बनेंगे।

मीन

अपनी सेहत का खास ख्याल रखें और बाहर का भोजन खाने से बचें। जीवन साथी के साथ प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और हर क्षेत्र में उनका भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। कार्यस्थल पर आपके काम को सराहा जाएगा। लेकिन वाहन सावधानी के साथ चलाएं और व्यर्थ के विवाद से बचें। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें।

Related posts

27 नवंबर का पंचांग: काल भैरव जयंती की आज , जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

Rahul

21 फरवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

12 जनवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकल

Rahul