भारत खबर विशेष साइन्स-टेक्नोलॉजी

चीन में मिली 1.46 लाख साल पुरानी नई प्रजाति की खोपड़ी, क्या बदेलगी इंसानों की कहानी?

dragon man 1 चीन में मिली 1.46 लाख साल पुरानी नई प्रजाति की खोपड़ी, क्या बदेलगी इंसानों की कहानी?

चीन में 1.46 लाख साल पुरानी नई प्रजाति की खोपड़ी पाई गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस खोपड़ी से इंसानों की किस्मत बदल जाएगी। इस जीवाश्म के अैलेसिस से इंसानों के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा जा सकता है। ये खोपड़ी ऐसे समूह की ओर इशारा करती है जिसके बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं है। लेकिन आधुनिक इंसानों से निएंडरदल के मुकाबले ज्यादा करीब माना जाता है। इस खास जीवाश्म को चीनी रिसर्चर्स ने Homo longiया Dragon Man नाम दिया है।

खोपड़ी बना रही एक राज

लंदन में नैचरल हिस्ट्री म्यूजियम में रिसर्च लीडर प्रोफेसर क्रिस स्ट्रिंगर का कहना है कि यह पिछले 50 साल की सबसे बड़ी खोज है। माना जा रहा है कि यह खोपड़ी 1933 में चीनी मजदूरों को मिली थी। जो हार्बिन प्रांत में सॉन्गुआ नदी पर पुल बना रहे थे। खोपड़ी को जापानियों के हाथ लगने से बचाने के लिए एक कुएं में छिपा दिया गया और इसे 2018 में खोजा गया। इसे छिपाने वाले शख्स ने मरने से पहले पोते को इसके बारे में बताया था।

खोपड़ी को लेकर चीन की जियो यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर कियान्ग जी ने जियोकेमिकल तकनीक की मदद से आकलन किया कि यह 1.46 लाख पुरानी रही होगी। इसमें कई प्राचीन और नए फीचर्स थे। इसे होमो सैपियंस से मिलता-जुलता पाया गया। यह आधुनिक इंसानों से काफी बड़ी है। रिसर्चर्स का मानना है कि यह 50 साल के पुरुष की रही होगी जिसकी नाक चौड़ी रही होगी। इस शख्स को विशाल शरीर वाला माना गया है जिसे सर्दियों में भी क्षेत्र में दिक्कत नहीं होती होगी।

Related posts

छठ पूजाः जानें छठ पूजा में किसकी पूजा होती है,इस पूजा के ये हैं लाभ..

mahesh yadav

जेपी नड्डा के आवास पर बंगाल बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर हो रही चर्चा

Sachin Mishra

स्कूटी सवार बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट से 70 हजार लूटे, पुलिस जुटी जांच में

Trinath Mishra