featured देश

डॉ.महेश शर्मा ने 16 वर्षों बाद प्रकाशित राष्ट्रीय संग्रहालय रिसर्च बुलेटिन का लोकार्पण किया

डॉ.महेश शर्मा ने 16 वर्षों बाद प्रकाशित राष्ट्रीय संग्रहालय रिसर्च बुलेटिन का लोकार्पण किया

संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री डॉ.महेश शर्मा ने नई दिल्ली में संस्कृति मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय संग्रहालय के दो महत्वपूर्ण प्रकाशनों सिंधु घाटी सभ्यता एक परिचय (हिन्दी) तथा राष्ट्रीय संग्रहालय रिसर्च बुलेटिन संख्या 10 विशेषांक का लोकार्पण किया। राष्ट्रीय संग्रहालय रिसर्च बुलेटिन का प्रकाशन 16 वर्षों के अंतराल के बाद किया गया है।

 

डॉ.महेश शर्मा ने 16 वर्षों बाद प्रकाशित राष्ट्रीय संग्रहालय रिसर्च बुलेटिन का लोकार्पण किया
डॉ.महेश शर्मा ने 16 वर्षों बाद प्रकाशित राष्ट्रीय संग्रहालय रिसर्च बुलेटिन का लोकार्पण किया

इसे भी पढ़ेःभ्रष्टाचार के मामले में फसे पर्यावरण प्रमुख स्कॉट प्रुट ने पद से दिया इस्तीफा

डॉ. शर्मा ने रिसर्च बुलेटिन को पुर्नजीवित करने के लिए राष्ट्रीय संग्रहालय को बधाई दी। और कहा कि इससे राष्ट्रीय संग्रहालय के गतिविधियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी। डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि यद्यपि भारत विविधताओं वाला देश है। लेकिन भारत अपनी मजबूत सांस्कृतिक विरासत के कारण एकजुट है। हमारे अतीत के बारे में निरंतर रूप से खोज हो रहे हैं और इतिहास में नए अध्याय जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन अध्यायों को लोगों, विशेषकर युवाओं के समक्ष लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस दिशा में राष्ट्रीय संग्रहालय की बड़ी भूमिका है।

इसे भी पढ़ेःजिलाधिकारी ने पेड़ लगाकर पर्यावरण बचाओ का दिया सन्देश

राष्ट्रीय संग्रहालय के महानिदेशक डॉ. बी.आर. मणि ने अपने संदेश में कहा कि रिसर्च बुलेटिन से नए ढंग से दिलचस्पी लेंगे और उन्हें सार्वजनिक क्षेत्र में राष्ट्रीय संग्रहालय की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में संवाद की प्रेरणा मिलेगी।राष्ट्रीय संग्रहालय रिसर्च बुलेटिन संख्या 10 इस विशेषांक में अनेक शोध पत्र हैं जो राष्ट्रीय संग्रहालय के संग्रहण, प्रदर्शन और शिक्षा के पहलुओं को दिखाते हैं।

रिसर्च बुलेटिन में रंगीन चित्रों के माध्यम से व्याख्या की गई है। कुछ रंगीन चित्र राष्ट्रीय संग्रहालय के आरक्षित संग्रह से जुड़े हैं। इस तरह बुलेटिन अधिक से अधिक लोगों के लिए आकर्षक है। यह रिसर्च बुलेटिन 16 वर्षों के अंतराल के बाद महानिदेशक डॉ. बी.आर. मणि के निर्देशन में पुर्नजीवित की गई है। डॉ. मणि बुलेटिन के मुख्य संपादक भी है।

महेश कुमार यदुवंशी

Related posts

सीएम बादल के सभा में विरोध प्रदर्शन, लोगों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे

Rahul srivastava

उत्तर प्रदेश: शराबी पति से तंग आकर पत्नी ने की हत्या, घटना में प्रयोग की कुल्हाड़ी बरामद

Rahul

Viral Video: बेटे की गुहार, ‘बेड दो या इंजेक्शन देकर मार दो’, वीडियो देख रो पड़ेंगे आप

Saurabh