December 9, 2023 1:32 am
featured यूपी

यूपी में 21 अगस्‍त से चलेगा घर-घर जाकर सर्वे अभियान, जानिए क्‍या होगा?

यूपी में 21 अगस्‍त से चलेगा घर-घर जाकर सर्वे अभियान, जानिए क्‍या होगा?

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर काबू में है। साथ ही तीसरी लहर से बचाव के लिए भी तैयारियां चरम पर हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड के 43 नए मामले सामने आए हैं।

अपर मुख्‍य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि, राज्‍य में बीते 24 घंटे 43 नए केस मिले हैं, जबकि इसी अवधि में 71 लोग और अब तक कुल 16,85,581 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

प्रदेश में कोरोना के 490 एक्टिव केस

उन्‍होंने बताया कि, प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 490 रह गई है। इसमें से 334 रोगी होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश में रिकवरी दर 98.6 प्रतिशत है। प्रदेश में बीते एक दिन में कुल 2,48,631 सैंपल की जांच की गई है। अब तक कुल 6,83,86,372 सैंपल की जांच संपन्न हुई है, जो देश में सर्वाधिक है।

21 से 30 अगस्‍त तक चलेगा सर्वे अभियान

अपर मुख्‍य सचिव चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य ने बताया कि, प्रदेश में 21 अगस्त से 30 अगस्त तक घर-घर जाकर सर्वे करने का अभियान चलाया जाएगा। टीमें नागरिकों से स्वास्थ्य की जानकारी लेंगी व लक्षणयुक्त व्यक्तियों की टेस्टिंग की व्यवस्था करेंगी। उन्‍होंने कहा कि, सर्विलांस की गतिविधि निरंतर चल रही है। प्रदेश में अब तक 3,58,69,794 घरों में रहने वाले 17,24,26,841 लोगों का सर्वेक्षण किया गया है।

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि, बीते 24 घंटे में 4,64,635 वैक्सीन की डोज लगाई गई हैं। अब तक वैक्सीन की कुल 5.55 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी हैं। उन्‍होंने कहा कि, टीके की पहली खुराक ले चुके नागरिक निर्धारित समय-सीमा में दूसरी डोज लेना न भूलें। हर शनिवार को वैक्सीन की सिर्फ दूसरी खुराक ही दी जाएगी।

Related posts

म्यांमार और भारत के रिश्ते बेहतर: विदेश मंत्री आंग सान सू

Rahul srivastava

देखिए तस्वीरें…जब खून से भर गईं ढाका की सड़कें

bharatkhabar

विजय माल्या ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा

bharatkhabar