Breaking News दुनिया

डोनाल्ड ट्रंप सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे: अफ्रीकी देश

donald डोनाल्ड ट्रंप सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे: अफ्रीकी देश

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अफ्रीका पर विवादित टिप्पणी के लिए अफ्रीकी नेताओं ने सार्वजनिक तौर पर माफी की मांग की। एसोसिएटिड प्रेस को प्राप्त मसौदा घोषणा पत्र के अनुसार अफ्रीकी नेताओं ने ट्रम्प से अशिष्ट टिप्पणी ‘जो कूटनीतिक शिष्टाचार के सभी रूपों को खारिज करती है’ के लिए माफी की मांग की। रविवार और सोमवार को अफ्रीकी संघ के सम्मेलन के दौरान बनाये गये इस मसौदे के अनुसार देश और सरकार के प्रमुख ट्रम्प द्वारा कथित रूप से अफ्रीकी देशों की तुलना एक गंदे शौचालय से करने से बहुत आक्रोशित है।donald डोनाल्ड ट्रंप सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे: अफ्रीकी देश

उन्होंने चेतावनी दी कि अफ्रीका और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी ट्रम्प के ‘जातिवाद और विदेशी लोगों को पसंद न करने के व्यवहार’ के कारण इस समय खतरे में है। कई अफ्रीकी नेता पिछले महीने ट्रम्प की टिप्पणी से उग्र हो गये थे. ट्रम्प ने कहा था कि उन्होंने अशिष्ट भाषा का इस्तेमाल नहीं किया था जबकि वहां मौजूद लोगों का कहना था कि उन्होंने ऐसा किया था। अफ्रीकी संघ आयोग के अध्यक्ष मूसा फकी महामत ने घोषणा की कि ट्रम्प के ‘घिनौने’ बयान के बारे में ‘अफ्रीका चुप नहीं बैठ सकता है.’

Related posts

आ गया दिसंबर, आज से हुए ये बड़े बदलाव, जानें जेब पर पड़ेगा कितना असर?

Hemant Jaiman

Asteroid के कारण साइबेरिया में हुए विस्फोट पर वैज्ञानिक हैरान 

Aditya Gupta

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने दूरदर्शन द्वारा निर्मित देशभक्ति गीत “वतन” देश को समर्पित किया

bharatkhabar