हेल्थ

खाली पेट भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, करती हैं जहर का काम

Untitled 83 खाली पेट भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, करती हैं जहर का काम

 नई दिल्ली। जिंदगी जीने के लिए जीतना पानी पीना जरूरी होता है। उतना ही खाना-खाना भी आवश्यक होता है। सही खाना खाने से शरीर में चुस्ती-फुर्ती और ऊर्जा बनी रहती हैं। हर चीज को खाने का एक ठीक समय होता है, जिसका हम ध्यान नहीं रखते हैं। कुछ चीजें एेसी भी है जिनका सेवन खाली पेट करने से स्वास्थ पर बुरा असर पड़ता है। इन आहार को लेने से पेट में मरोड़ और दर्द होने जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। आज हम आपको कुछ एेसी ही चीजों के बारे में बताएंगे जिनको खाली पेट बिल्कुल भी खाना चाहिए, तो आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में।

 

Untitled 83 खाली पेट भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, करती हैं जहर का काम

 

शकरकंद

शकरकंद वजन के लिए काफी उत्तम माना जाता है। मगर वह यह बात नहीं जानते की इसमें टैनी और पैक्टीन की मात्रा ज्यादा होती है जो गैस्ट्रिक एसिड बनता है। इसके साथ ही सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से सीने में जलन की प्रॉब्लम भी हो सकती है। इसलिए भूलकर भी शकरकंद का सेवन ना करें।

टमाटर

टमाटर का भूलकर भी सुबह सेवन ना करें। इसमें एसिड बहुत अधिक मात्रा में होता है इसलिए अगर इसका खाली पेट सेवन किया तो यह शरीर को प्रभावित कर सकता है। खाली पेट टमाटर का सेवन करने से पथरी बनने का खतरा भी बना रहता है।

कॉफी

कुछ लोगों को रोजाना खाली पेट कॉफी पीने की आदत होती हैं। कॉफी में मौजूद कैफीन पेट के लिए सही नहीं होती। बिना कुछ खाए कॉफी पीने से गैस और कब्ज होने की शिकायत रहती हैं। अगर कॉफी पीनी भी है तो सुबह दो गिलास पानी जरूर पीए।

दही

दही शरीर के लिए फायदेमंद होती है। मगर खाली पेट इसको खाने से पेट में मरोड़ उठने लगते हैं। इसके साथ ही पेट में दर्द भी हो सकता है।

एल्कोहल

एल्कोहल का सेवन वैसे तो कभी नहीं करना चाहिए पर सुबह एल्कोहल का सेवन भूलकर भी ना करें।  कभी भूलकर भी एल्कोहल का सेवन नहीं करना चाहिए। खाली पेट एल्कोहल का सेवन करने से पेट में जलन होने लगती है। इससे खाना ठीक से नहीं पच पाता।

साॅफ्ट ड्रिंक

साॅफ्ट ड्रिंक में कार्बोनेट ऐसिड की मात्रा ज्यादा होती है। खाली पेट पीने से एसिडिटी हो सकती है। आपको उल्टी और बेचैनी महसूस हो सकती है।

केला

यूं तो केला शरीर के लिए काफी अच्छा होता है पर इसका सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए। खाली पेट केला खाने से शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा काफी बढ़ जाती है जिसकी वजह से शरीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा में असंतुलन हो जाता है। इसलिए सुबह खाली पेट केला खाने से बचें।

चाय

सुबह खाली पेट चाय पीने से शरीर में एसिडिटी की समस्या बनने लगती हैं। जिन लोगों को अक्सर पेट से संबंधित समस्याएं रहती हो उनको कभी भी खाली पेट चाय का सेवन नहीं करना चाहिए।

आम

आम की तासीर गर्म होती है। एेसे में इसे खाली पेट न खाएं। इससे एसिड का लेवल बढ़ जाता है जिससे एसिडिटी की समस्या होती है।

चटपटी चीजें

कई लोगों को चटपटी चीजें बहुत पसंद होती हैं लेकिन जब इन्हें खाली पेट खाया जाता है तो इससे हाजमा खराब हो जाता है। यहां तक की सुबह खाली पेट टमाटर के सेवन से भी पेट में दर्द की समस्या हो जाती है। इस वजह से गुर्दे में पत्थरी भी हो सकती है।

Related posts

अगर अपनी सेहत में करना है सुधार तो एक महीने तक पीए मेथी का पानी, मिलेगा फायदा

Rahul

टमाटर खायें और इन बिमारियों को भगायें

Nitin Gupta

कोरोना वैक्सीन को लेकर क्या है स्थिति, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे तीनों टीमों से चर्चा

Trinath Mishra