धर्म

जन्मदिन पर भूलकर भी ना करें ये गलतियां, हो जाएगा नुकसान

bday 3 जन्मदिन पर भूलकर भी ना करें ये गलतियां, हो जाएगा नुकसान

नई दिल्ली। जब भी बर्थडे या जन्मदिन की बात आती है, लगभग हर कोई बहुत उत्साहित हो जाता है। भारतीय संस्कृति में जन्मदिन को बहुत खास माना जाता है।हमारे यहां इसे उत्सव के रुप में मनाया जाता है।जन्म के दिन , समय और स्थान के आधार पर व्यक्ति की कुंडली बनती है इसलिए जरुरी है कि आप अपने जन्मदिन पर कुछ सावधानियां बरतें जिससे आपका जीवन अच्छा बिते।

 

bday 3 जन्मदिन पर भूलकर भी ना करें ये गलतियां, हो जाएगा नुकसान

ऐसा मानते हैं कि जन्मदिन वाले दिन बाल और नाखून नहीं काटना चाहिए क्योंकि ये आयु के लिहाज से खराब माना जाता है। इस दिन किसी जानवर की हत्या नहीं करनी चाहिए। लोग अक्सर अपने जन्मदिन की खुशी में शिकार पर चले जाते हैं जो कहीं से भी सही नही है। यहां तक की अगर भोज में मांसाहारी खाना ना बने तो ज्यादा बेहतर है।

अपने जन्मदिन पर भिक्षुक को दान करना चाहिए और खाना भी खिलाना चाहिए। अंग्रेजी सभ्यता के अनुसार लोग जन्मदिन पर केक काटते हैं और मोमबत्तियां बुझाते हैं, लेकिन भारतीय सभ्यता में अग्नि को दवता माना गया है, इसलिए फूंक से मोमबत्ती नहीं बूझानी चाहिए।

जन्मदिन पर किसी से लड़ाई-झगड़ा ना रखें। अगर किसी से लड़ाई हो तो भी उनसे संबंध अच्छे कर लेने चाहिए।इस दिन कोई भी एक अच्छा काम जरुर करें जिससे आपका इस दुनिया में आना सार्थक लगे। अपने जन्मदिन को दूसरों के लिए खास बनाए ताकि आपसे ज्यादा दूसरों को आपके जन्मदिन का इंतजार रहे।

Related posts

21 जून को लगने वाले सूर्यग्रहण में गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम..

Mamta Gautam

दैनिक राशिफल: सितारों के अनुसार कैसे करें अपने दिन की शुरुआत

Aditya Mishra

Amalaki Ekadashi 2022: आमलकी एकादशी व्रत आज, जानें कैसे मिलेगी भगवान विष्णु की विशेष कृपा

Neetu Rajbhar