मनोरंजन featured

दिव्यांका त्रिपाठी को आई एक्स बॉयफ्रेंड की याद आए आंख में आंशू

05 23 दिव्यांका त्रिपाठी को आई एक्स बॉयफ्रेंड की याद आए आंख में आंशू

नई दिल्ली। छोटे परदे की मशहूर स्टार दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों चर्चा में है। बता दे कि दिव्यांका त्रिपाठी ने इन दिनों अपने दिल की बातों को लोगों से सांझा किया जिसके बाद वो चर्चा में आ गई। बता दे कि राजीव खंडेलवाल जल्द ही एक शो लेकर आ रहे हैं जिसका नाम ‘जज बात’ है। हाल ही में शो का एक प्रोमो जारी हुआ है जिसमें दिव्यांका गेस्ट बन कर आई हैं जिसमें उन्होंने अपने दिल की छिपी बातों को उजागर किया है।

05 23 दिव्यांका त्रिपाठी को आई एक्स बॉयफ्रेंड की याद आए आंख में आंशू

आठ साल बाद हुआ ब्रेकअप

जिसमें दिव्यांका अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बारें में बताती है तभी उनकी आंख में आये आंसू आ जाते है जिसके बाद वो चर्चा में आ गई हैं। बता दे कि दिव्यांका जब बनू मैं दुल्हन तेरी सीरियल में काम करती थीं तो उनका शरद मल्होत्रा से अफेयर हुआ था। ये रिश्ता आठ साल चला और बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

दिव्यांका ने शो में बताया कि आठ साल बाद ख़त्म हुए इस रिश्ते के बाद ऐसा लग रहा था कि मानो ज़िन्दगी ख़त्म हो चली है और वो अंधविश्वास के स्तर तक चली गई थीं। इस दौरान उनके आँखें भी भर आईं। जिसके बाद दिव्यांका ने कहा कि वो प्यार के बिना नहीं रह सकती हैं।

टी.वी की बहू दिव्यांका त्रिपाठी को करते हैं 7 मिलियन लोग फॉलो

ब्रेकअप का कारण

शरद मल्होत्रा और दिव्यांका के बीच 2015 में अलगाव हो गया और उसी दौरान दिव्यांका को विवेक दहिया मिले, जिनके साथ उन्होंने 2016 में शादी कर ली। विवेक और दिव्यांका डांस रियलिटी शो नच बलिये में भी नज़र आये थे। इस शो में भी विवेक ने हिस्सा लिया। इसी शो में दिव्यांका ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर भी बात की और कहा कि बच्चा पैदा करना और उसकी परवरिश बड़ी ज़िम्मेदारी होती है।

इस समय वो और विवेक इस ज़िम्मेदारी को लेने के लिए तैयार नहीं हैं। दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों ये है मोहब्बतें में इशिता का रोल निभा रही हैं। एकता कपूर के इस सीरियल में उनके अपोज़िट करण पटेल भी हैं। बता दे कि दिव्यांका ने फॉलो करने के मामले में सभी को पछाड़ दिया है।

Related posts

दलित बस्ती में स्वामी प्रणवानन्द सरस्वती ने सुनाई भागवत कथा

piyush shukla

महाशिवरात्रि पर ॐ नमः शिवाय के मंत्र से गूंजा कोना कोना, भक्तिमय हुई काशी

Aditya Mishra

राजस्थान पहुंचते ही अमित शाह का विपक्ष पर हमला, 70 साल तक राज करने के बाद भी गरीबों को न्याय नहीं

mohini kushwaha