featured मनोरंजन यूपी

वैलेंटाइन डे पर बरेली की लड़की का दिल हुआ फकीरा, जानिए क्यों

वैलेंटाइन डे पर बरेली की लड़की का दिल हुआ फकीरा, जानिए क्यों

बरेली: कहते हैं इरादे अगर मजबूत हों तो लक्ष्य हासिल करने का जुनून आपको मंजिल तक पहुंचा ही देता है। ऐसा ही जुनून और जज्बा बरेली की पंखुड़ी में दिखाई देता है। सिनेमा की चकाचौंध के बीच अपनी जगह बनाना आसान काम नहीं है। लेकिन पंखुड़ी प्रियदर्शनी ने इरादे हमेशा मजबूत रखे। बरेली जैसे शहर से निकल कर ‘बालाजी टेली फिल्मस्’ तक का सफर काफी रोचक रहा।

इसके बाद अब नये गाने के साथ धमाल मचाने वाली यह लड़की प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। वह ‘दिल फकीरा’ नामक एल्बम के कॉन्सेप्ट से नये प्रयोग कर रही हैं। जिसका रिएक्शन भी काफी पॉजिटिव आ रहा है।

‘दिल फकीरा’ की क्रिएटिव प्रोड्यूसर पंखुड़ी प्रियदर्शनी ने शुक्रवार को भारत खबर के पत्रकार आदित्य मिश्र से एक्सक्लूसिव बातचीत की। अपनी कहानी साझा करते हुए उन्होंने कई दिलचस्प बातें बताईं। उन्होंने बताया कि कैसे पहले पहल ‘जोधा अकबर’ जैसे बड़े टीवी शो में काम करने का मौका मिला। इसे काम से ज्यादा वो सीखने का एक जरिया बताती हैं। जीरो से सीखते सीखते यह सफर अपने आप ही सफलता के मुकाम गढ़ता गया।

वैलेंटाइन डे पर बरेली की लड़की का दिल हुआ फकीरा, जानिए क्यों

‘दिल फकीरा’ में परोसा गया है प्यार
उनके नए गाने के विषय में जब पूछा गया तो जवाब बड़ा सरल था। यह प्रेम का सीधा सादा प्रस्तुतिकरण है। इस गाने की सोच और मैसेज युवाओं को देखते हुए दिये गए है। गाना वैलेंटाइन का सही मतलब कैमरे की नज़र से दिखाता है। गाने में सपने और हकीकत के बीच मोहब्बत को पिरोया गया है। आजकल के सिनेमा और गानों की शैली पर जवाब देते हुए, पंखुड़ी प्रियदर्शनी ने कहा कि अब गाने में भाव नहीं होता, सिर्फ उसका भाव(budget) ही बड़ा होता है।

टैलेंट से भरपूर है उत्तर प्रदेश
पंखुड़ी के अनुसार उत्तर प्रदेश और बिहार में खूब टैलेंट है, जो इंडस्ट्री में भी दिखाई देता है। नोएडा में फिल्म सिटी के निर्माण पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के टैलेंट को बड़ा सहारा देखा। उनके अनुसार उत्तर प्रदेश सिनेमा जगत के लिए पिलर जैसा है। यहाँ फिल्म से लेकर वेब सिरीज़ तक बन रही हैं। अब फिल्म सिटी आने से माहौल और बेहतर हो जायेगा।

शहर बदला पर अंदाज नहीं
बैंक में काम करने के दौरान हमेशा टॉप परफॉर्मेंस देने वाली पंखुड़ी ने इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी झंडे गाड़े हैं। बैंक के काम को क्रिएटिविटी ने ज्यादा दिन टिकने नहीं दिया। इसके बाद उनके अंदर का डांसर, सिंगर और एक्टर बाहर आने लगा। यही बात उन्हें बरेली से मुंबई खींच ले गई। इसके बाद बालाजी ने उनके टैलेंट को मौका दिया।

इसके लिए आज भी वह अपनी टीम और बालाजी का धन्यवाद करती हैं। जहां जोधा अकबर, ये हैं मोहब्बतें, कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां जैसे सुपरहिट टीवी शोज में काम करने का उन्हें मौका मिला। अब वह इंडिपेंडेंट एल्बम ‘दिल फकीरा’ के साथ फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

 

Related posts

भारतीय प्रवासी ने अबु धाबी से जीती 24 करोड़ की लाॅटरी, जानें कितने में मिलती है एक टिकट

Trinath Mishra

दिग्विजय सिंह ने चुनाव प्रचार से बनाई दूरी, बोले मेरे भाषण कांग्रेस के वोट कम कर देते हैं

Rani Naqvi

डीज़ल चोर गैंग पुलिस द्वारा गिरफ्तार ,डीज़ल से भरे 40 टैंक बरामद

Aman Sharma