featured देश मध्यप्रदेश राज्य

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर मोहन भागवत से पूंछा, क्या सीएम को मांफी नहीं मांगनी चाहिए ?

mohan bh दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर मोहन भागवत से पूंछा, क्या सीएम को मांफी नहीं मांगनी चाहिए ?

भोपाल : पिछले कई दिन से मध्यप्रदेश की राजनीति में सुर्खियां बटोर रहे देशद्रोह संबंधित विवाद में अब कांग्रेस महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत को बीच में ले आए हैं। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने आज अपने ट्वीट में कहा कि….

mohan bh दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर मोहन भागवत से पूंछा, क्या सीएम को मांफी नहीं मांगनी चाहिए ?

कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उन्हें देशद्रोही कहे जाने पर गुरुवार को वे अपनी गिरफ्तारी देने भोपाल के टीटी नगर पुलिस थाने गए थे। थाने से उन्हें सूचित किया गया कि मध्यप्रदेश पुलिस के पास उनके विरुद्ध कोई प्रमाण नहीं हैं।

ये भी पढ़ें : छतरपुर सीएम शिवराज सिंह चौहान के फिसले पैर,सीढ़ियों से गिरे नीचें

शिवराज सिंह से की मांफी की मांग

उन्होंने लिखा है कि वे मुख्यमंत्री चौहान से पूछना चाहते हैं कि संवैधानिक पद पर रहते हुए उन्होंने एक भूतपूर्व मुख्यमंत्री पर देशद्रोह का झूठा आरोप लगा दिया, क्या मुख्यमंत्री चौहान को अब उनसे माफ़ी नहीं मांगनी चाहिए। उन्होंने आगे लिखा है कि क्या संघ प्रमुख मोहन भागवत अपने मुख्यमंत्री को उनसे माफ़ी मांगने के निर्देश देंगे।

पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री चौहान ने पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कथित तौर पर देशद्रोही कहा था। इसके विरोध में कल दिग्विजय सिंह भोपाल के एक थाने में गिरफ्तारी देने गए थे, हालांकि उनके खिलाफ कोई शिकायत या प्रकरण दर्ज नहीं होने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया।

Related posts

सिर्फ केजरीवाल ही नहीं जेठमलानी ने इनका केस भी लड़ा फ्री!

kumari ashu

दिल्ली पुलिस एक्जीक्यूटिव कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक?

Saurabh

स्पेशल सेल ने वकील महमूद प्राचा के खिलाफ दर्ज की FIR, जानें क्या है पूरा मामला

Aman Sharma