Breaking News featured देश राजस्थान राज्य

राम मंदिर को लेकर बोले गिरिराज सिंह मंदिर भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा

ram 1 राम मंदिर को लेकर बोले गिरिराज सिंह मंदिर भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा

जोधपुर। अपने विवादित बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में छाने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर अपने बयान के कारण सुर्खिया बटोर रहे हैंं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजस्थान के जोधपुर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एक बार फिर बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के हिंदू और मुसलमानों के पूर्वज एक ही है। उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाला मुसलमान बाबर की नहीं बल्कि राम की औलाद है। दोनों की धर्म और पद्ति अलग-अलग हो सकती है, लेकिन दोनों के पूर्वज एक ही हैं। इसी के साथ उन्होंने अयोध्या विवाद को लेकर कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए शिया और सुन्नी दोनों को आगे आना चाहिए।

ram 1 राम मंदिर को लेकर बोले गिरिराज सिंह मंदिर भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। एक सावल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर राम मंदिर भारत में नहीं बनेगा तो क्या पाकिस्तान में बनेगा। इसी के साथ उन्होंने पद्मावती फिल्म को लेकर चल रहे विवाद पर कहा कि इतिहास से छेड़छाड़ कतई बर्दाश नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिंदू लिबरल है इसलिए वो लोग इस तरह कि फिल्म बना देते हैं अगर उनमें हिम्मत है तो किसी और धर्म को लेकर फिल्म बनाकर दिखाए।  मंत्री ने आगे कहा कि फिल्म को अभी सेंसर बोर्ड की अनुमति नहीं मिली है और मैं तो ये कहूंगा कि जब-तक फिल्म में व्यापक बदलाव नहीं हो जाते तक फिल्म को पर्दे पर नहीं दिखाया जाना चाहिए।

 

Related posts

अभिनेता सौरभ शुक्ल ने दबंग-3 के लेखक को दी गालियां, वीडियो वायरल

bharatkhabar

समुद्री निगरानी के लिए न्यू नॉर्वेजियन निगरानी उपग्रह

Samar Khan

सेना के रिटायर्ड कैप्टन आमान उल्ला की लाठी-डंडो से पीटकर हत्या

bharatkhabar