धर्म

5 अगस्त 2021 : आज का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

aaj k rashifal
मेष
अत्यधिक फिजूलखर्ची वित्तीय कठिनाइयों को दावत दे सकती है। आप कुछ चिड़चिड़ाहट महसूस करेंगे और आपका आत्मविश्वास स्तर गिर सकता है। आज आप झगड़ों से दूर रहें।
वृष
आज आप आलस और थकान भी महसूस कर सकते हैं। विपरीत लिंग के कुछ लोगों से बहस हो सकती है। मतभेद के भी योग हैं। अपने आप को अकेला महसूस ना करें।
मिथुन
आज आप अपने डेली रूटीन में बदलाव कर सकते हैं। आप अपने साथियों को खुश रखने की कोशिश करेंगे। आज दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्लान बन सकता है।
 कर्क
आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। यदि कोई समस्या है, तो उसे शान्ति से बातचीत करके सुलझाएं। गुस्सा करने से बचें ऐसे में आपका नुकसान हो सकता है।
सिंह
परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से उच्च अध्ययन के लिए प्रवेश पाने वाले सफल होंगे। व्यवसायी लम्बे समय से चली आ रही जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे।
कन्या
नौकरी में बेकार के कामों में आप उलझ सकते हैं। अच्छे नतीजों के लिए जरूरत से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आपके काम बिगड़ सकते हैं।
तुला
आज आपको कुछ घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। आप कामकाज में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। रूके हुए कार्य बन सकते हैं।
वृश्चिक
क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। घरेलू झगड़ों से दूर रहें।
धनु
आज का दिन हंसी-खुशी बीतेगा। आपके पास कई अच्छे अवसर होंगे। सेहत अच्छी रहेगी। आज आपका मन खुश रहेगा।
मकर
आज आपका कारोबार बढ़ सकता है। कोई टेंशन भी आज खत्म हो सकती है। समझदारी से काम लें। पुराने काम होने की संभावना है।
कुंभ
आज आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा। आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। आज आपको अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
मीन
कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। आज आपका मन उदास रहेगा। आपके बनते हुए कामों में अड़चन आ सकती है।

Related posts

‘ऊं’ के उच्चारण से दूर होती है नकारात्मक उर्जा…

Rahul srivastava

भगवान गणपति की पानी हो विशेष कृपा तो जरुर करें ये काम

Vijay Shrer

1,000 साल पुराने शिव लिंग के रहस्य से उठा पर्दा..

Mamta Gautam