धर्म

3 अगस्त 2021 : आज का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

aaj ka rashifal 2 3 अगस्त 2021 : आज का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन
मेष 
बदलती परिस्थितियों के कारण आप नई रणनीति चुनेंगे। आपकी छवि में निखार आएगा। भागेदारी में आप में से कुछ नवीन व्यवसाय आरंभ कर सकते हैं। कुल मिलाकर आज दिन अच्छा रहेगा।
वृष
अच्छी प्लानिंग और सोच-विचार के उपयोग से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। सोचे हुए कुछ खास काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। रूके हुए काम पूरे होने की उम्मीद है।
मिथुन
आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल हो सकते हैं। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। प्रारंभ करने का मन बन सकता है।
कर्क
आज निजी मामलों में आपके विचारों को आसपास के लोगों का समर्थन मिलेगा। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा जिस से आय के साधनों में वृद्धि होगी। धन आने की संभावना है।
सिंह
आप लगातार सिरदर्द और कुछ अन्य बीमारियों के कारण पीड़ित हो सकते हैं। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा।
कन्या
ऑफिस में आज आप कई मामलों में सफल हो सकते हैं। करियर से जुड़े कुछ उलझे हुए मामलों में समाधान मिल सकता है। आस-पास के लोगों से झगड़े करने से बचे।
तुला
माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। आज अपने माता-पिता के साथ ही रहें।
वृश्चिक
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी तथा घर-परिवार की स्थिति सामान्य रहेगी। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। आज आप अपनी पूरी मौज मस्ती में रहेंगे।
धनु
इस समय आप अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते हैं। आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। आपके काम सफ़ल होंगे।
मकर
बहुत धैर्य और नियमितता के साथ आपने जो मेहनत की थी, उसका नतीजा आपके ही फेवर में होगा। आज आपको अच्छा सुनने को मिल सकता है।
कुंभ
आज आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। आपके मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।
मीन
मीन राशि वालों की आय में वृद्धि होगी। सौंदर्य से संबंधित वस्तुओं पर पैसा और समय खर्च हो सकता है। शारीरिक कष्ट की वजह से बाधा संभव है।

Related posts

बद्रीनाथ में क्यों नहीं बजाया जाता शंख, वजह जानकर आपके होश उड़ जाएंगे..

Mamta Gautam

Makar Sankranti 2023: आज मनाया जाएगा मकर संक्रांति का त्यौहार, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Rahul

इन उपायों से हनुमान जी की बरसेगी कृपा

Nitin Gupta