खेल

धोनी को टीम में अपनी भूमिका का एहसास होना चाहिए: विरेंद्र सहवाग

virender sehwag

नई दिल्ली। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को को टीम में अपनी भूमिका पहचानने की सलाह दी है। सहवाग ने एक समाचार चैनल को दिये साक्षात्कार में कहा कि धोनी को टीम में अपनी भूमिका का एहसास होना चाहिए। प्रतिद्वंद्वी टीम के दिए स्कोर को हासिल करने के लिए उन्हें शुरुआत से ही टीम की लय में बदलाव करना होगा। उन्हें हर एक गेंद पर रन लेना होगा। टीम प्रबंधन को धोनी को यह समझाना चाहिए।

virender sehwag
virender sehwag

बता दें कि सहवाग ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम को इस समय धोनी की जरूरत है, यहां तक कि टी-20 क्रिकेट में भी। वह सही समय पर टीम से हट जाएंगे। वह किसी भी युवा खिलाड़ी का रास्ता नहीं रोकेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम को मिली हार के कारण धोनी आलोचनाओं से घिर गए हैं। इस मैच में धोनी ने 37 गेंदों में 49 रन बनाए थे, लेकिन टीम कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और 40 रनों से हार गई।

Related posts

धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी,जडेजा को मिली कमान

Rahul

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपने ही देश की उड़ाई धज्जियों, जानिए फिर नापाक पाक ने क्या किया?

Mamta Gautam

रॉस टेलर ने क्रिकेट को कहा अलविदा, लिया संन्यास, हुए भावुक

Rahul