नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी या यूं कहे कि आपके माही अपनी प्यारी बेटी जीवा को कितना प्यार करते हैं इसकी चर्चाएं तो आपने कई बार सुनी होगी। लेकिन हाल में धोनी ने अपनी बेटी के साथ इतना क्यूट वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर आपको एक पिता का अपनी बेटी के लिए प्यार साफतौर पर दिखाई देगा।
दरअसल माही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी बेटी जीवा के साथ दिखाई दे रहे है। इसमें जीवा घुटने-घुटने चल रही है और धोनी भी वैसे ही चल रहे है लेकिन वो अपनी बेटी से जानबूझकर हार जाते है और वो बेहद खुश हो जाती है। धोनी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।