मनोरंजन

धोनी ने बायोपिक में सुशांत के अभिनय को सराहा

Dhoni appreciated Sushant performance in his biopic धोनी ने बायोपिक में सुशांत के अभिनय को सराहा

मुंबई। भारत की एकदिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अपनी बायोपिक ‘एम.एस.धौनी : द अनटोल्ट स्टोरी’ में सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय को सराहा। इस फिल्म को आलोचकों और दर्शकों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। धौनी फिल्म में सुशांत द्वारा निभाए उनके किरदार से हैरान हैं।

dhoni-appreciated-sushant-performance-in-his-biopic

धौनी ने यहां एक समारोह में कहा, सुशांत काफी बेहतरीन हैं। उन्होंने मेरी चाल-ढाल और मेरे हर तौर-तरीके को सही ढंग से अपनाया है। उन्होंने क्रिकेट सीखने के लिए नौ माह तक अभ्यास किया। यहां तक कि वह अब क्रिकेट खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा ले सकते हैं।

सुशांत और धौनी के जीवन के संघर्ष की कहानी लगभग एक समान है। दोनों ही एक छोटे कस्बे से अपनी किस्मत की बाजी पलटने बड़े शहर आए। सिनेमाघरों में शुक्रवार को रिलीज हुई ‘एम.एस.धौनी : द अनटोल्ट स्टोरी’ में अनुपम खेर, भूमिका चावला, राजेश शर्मा और कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं।

Related posts

करण के बाद अब इस कपल के घर आईं नन्ही परी

kumari ashu

बॉलीवुड पर पड़ा कैग का चाबुक, इन हस्तियों ने की सर्विस टैक्स की चोरी

Rani Naqvi

‘आज जाने की जिद ना करो’ गाएंगे अरिजीत सिंह

bharatkhabar