राजस्थान

धौलपुर मेरा घर, मेरी जन्मभूमि : सांसद दुष्यंत सिंह

raj 1 धौलपुर मेरा घर, मेरी जन्मभूमि : सांसद दुष्यंत सिंह

धौलपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सुपुत्र एवं झालावाड सांसद राजा दुष्यंतसिंह ने रविवार को अपनी पत्नी निहारिका राजे के साथ में सार्वजनिक निर्माण विभाग कार्यालय में बनाए गए मतदान केन्द्र पर मतदान देने पहुंचे। इस बीच उन्होंने लोगों से बात भी की और पार्टी की उपलब्धियों के बारे में भी बताया।

भाजपा की जीत का किया दावा

इस दौरान धौलपुर विधानसभा उप चुनाव में भाजपा की जीत का दावा भी किया। मतदान के बाद में मीडिया से बात करते हुए सिंह ने कहा कि धौलपुर मेरा घर और मेरी जन्मभूमि है। मैं स्वंय यहीं का मतदाता हूं। इसलिए धौलपुर से मेरा परिवार का रिश्ता है और यहां के लोग मेरे परिवार के सदस्य हैं।

raj 1 धौलपुर मेरा घर, मेरी जन्मभूमि : सांसद दुष्यंत सिंह

निरंतर हो रहे विकास का किया बखान

सिंह ने कहा कि बीते पचास सालों में एक ही पार्टी और परिवार के लोगों ने कोई काम नहीं कराया। वहीं,बीते तीन सालों में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने धौलपुर में विकास के कई कार्य कराए हैं। इनमें चंबल लिफ्ट सिंचाई परियोजना, इंजीनियरिंग कालेज, फूड पार्क, नया सरकारी अस्पताल तथा अन्य विकास कार्य शामिल हैं।
भाजपा विकास के नाम पर चुनाव में उतरी है। इसलिए उप चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

इस मौके पर करौली धौलपुर सांसद डा. मनोज राजोरिया समेत अन्य भाजपाई उनके साथ रहे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे धौलपुर रियासत की महारानी हैं। राजे के पुत्र झालावाड सांसद राजा दुष्यंत सिंह और उनकी पत्नी निहारिका राजे का नाम धौलपुर में ही मतदाता सूची में दर्ज है।

Related posts

योग दिवस पर राजस्थान में बना विश्व रिकॉर्ड, गिनीज बुक में शामिल

mohini kushwaha

बीजेपी MLA ज्ञानदेव आहूजा की आपत्तिजनक टिप्पणी कहा, नेहरु नहीं थे पंडित

mahesh yadav

राहुल गांधी ने उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की मांग को बताया जायज

Trinath Mishra