featured धर्म

24 जनवरी 2022 का राशिफल: कैसा रहेगा सोमवार का दिन, जानें आज का राशिफल

aaj ka rashifal

दैनिक राशिफल के अनुसार आज 22 जनवरी 2022 सोमवार का दिन माघ मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। आज चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान रहेगा। तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष राशि – मेष राशि के जातकों को आज मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वही कार्य क्षेत्र में समस्या आ सकती है। इसको लेकर अपने मन को शांत रखें। वही व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अच्छे लाभ होने की संभावना है। 

ये भी पढ़े: 24 जनवरी 2022 का पंचांग: सोमवार, जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

वृष राशि – वृष राशि के जातकों को आज सामाजिक नेटवर्क पर पैनी नजर बनाकर रखनी है। सामाजिक स्तर पर संबंध बनाने में आज आपके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। वर्क लोड और टारगेट के कारण आप के ऊपर तनाव बढ़ सकता है ऐसे भी कोशिश करें कि सारे काम को समय के साथ पूरा करें। 

मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों को आज अपने अनुभव से लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आप उच्च शिक्षा की चाहत रखते हैं, तो आज के लिए आपका दिन काफी मंगलमय रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें, हड्डियों में दर्द होने की आशंका है। 

कर्क राशि – कर्क राशि के जातकों को आज अपने परिवार के साथ अत्यधिक समय व्यतीत करने की जरूरत है। वही ऑफिस कार्य को लेकर सजग रहें। किसी भी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें नहीं तो भविष्य में नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि – सिंह राशि के जातक आज नकारात्मक विचारों से दूर रहे, अन्यथा इसका स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। वही कार्य क्षेत्र में अटके कार्य आज पूरे हो सकते हैं। व्यापार में वृद्धि का प्लान आपकी आय में वृद्धि कर सकता है।

कन्या राशि – कन्या राशि के जातकों को आज किसी भी कार्य को करने से पहले उसके नियमों को खास ध्यान रखने की जरूरत है। वही ग्रहों की नकारात्मक दिशा होने की वजह से तनाव बढ़ सकता है। कार्य क्षेत्र की ओर से कहीं यात्रा की प्लानिंग हो सकते हैं। व्यापार जगत से जुड़े लोग अपनी वाणी पर संयम रखें।

तुला राशि – तुला राशि के जातकों को आज के समय का सदुपयोग करने की काफी अधिक जरूरत है। समय की बर्बादी आप पर महंगी पड़ सकती है। अपने कार्य को टेक्नोलॉजी और हाईटेक रखने की आवश्यकता है। अनुमान है कि आज रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है।

वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातकों को अपने मन पर संयम रखना है। नए लोगों से बातचीत करके अत्यधिक प्रभावित ना हो। यदि नौकरी पेशा लोग अपनी नौकरी बदलना चाहते हैं, तो आज अपनी नौकरी से संबंधित कोई अच्छी जानकारी मिल सकती है।

धनु राशि – धनु राशि के जातकों को आज अपने काम से काम रखना है। किसी दूसरे के मामले को सुलझाने के चक्कर में आप बुरी तरीके से फंस सकते हैं। कोशिश करें कि कोई भी कार्य आज जल्दबाजी में ना करें। व्यापार में निवेश करने का सही समय नहीं है।

मकर राशि – मकर राशि के जातकों को आज अपने ज्ञान और तकनीकों को अपडेट करने की आवश्यकता है। कार्य क्षेत्र में आज किसी भी कार्य को करने से पहले अच्छी तरीके से सोच विचार ले। व्यापार में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आय में कमी की वजह से मानसिक तनाव होने की संभावना है।

कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातकों के लिए आज भविष्य की प्लानिंग करने के लिए काफी शुभ दिन है। आज आपका मन किसी अच्छी सूचना से प्रसन्न हो सकता है। वहीं ऑफिस में आपकी मेहनत आपकी प्रशंसा का कारण बन सकती है।

मीन राशि – मीन राशि के जातकों को आज गहन अध्ययन और शोध पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। वही कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियों भी बढ़ सकती है। आय में वृद्धि की संभावना है। पैतृक व्यापार में लाभ हो सकता है। आज आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। वही लोहा कारोबा0र में निवेश करने वालों के लिए आज का दिन काफी उत्तम है। 

 

Related posts

तमिलनाडु: कावेरी मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री उपवास पर बैठे

rituraj

Aaj Ka Panchang: जान‍िए 18 मई 2022 दिन बुधवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Rahul

अमेरिका पर हमला होने पर जापान सोनी टीवी देखेगा: ट्रंप

bharatkhabar