दैनिक राशिफल के अनुसार आज 16 जनवरी 2022 रविवार का दिन पौष मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन सूर्य देव की आराधना करने से सभी मंगल कार्य बन जाते हैं, और जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है। तो आइए जानते हैं, आज का राशिफल
मेष राशि – आय की स्थिति में सुधार आएगा। करियर से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन का योग बना हुआ है।
वृष राशि – नौकरी से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रमोशन का योग बना हुआ है। परिवार के साथ दिन अच्छा बीतेगा। आय में वृद्धि का योग बना हुआ है।
मिथुन राशि – कड़ी मेहनत के दम पर सफलता मिलेगी। इच्छाशक्ति में बढ़ोतरी होगी। नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में सुधार आएगा।
कर्क राशि – कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी भी कार्य को जल्दबाजी में पूरा न करें। निरंतर प्रयास करते रहे। लेन-देन से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतें।
सिंह राशि – आज आपके द्वारा किए गए कार्यों से दूसरों का भला होगा। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। अन्य स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
कन्या राशि – व्यापार से जुड़े मामलों में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओ का ध्यान रखें। खान-पान में परहेज बनाए रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
तुला राशि – व्यापार में तरक्की का योग बना हुआ है। नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओ का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि – किसी भी कार्य को जल्दबाजी में पुरा न करें। लव लाइफ में सुधार आएगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें। परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
धनु राशि – धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रयास करते रहे।
मकर राशि – आर्थिक गतिविधियों में जल्दबाजी न करें। कर्ज देने से बचें। नई योजना पर काम करने का मौका मिल सकता है। आय में बढ़ोतरी का योग बना हुआ है।
कुंभ राशि – कारोबार से जुड़े मामलों में तरक्की होगी। नौकरी में प्रमोशन का योग बना हुआ है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। दोस्तों के साथ दिन अच्छा बीतेगा।
मीन राशि – नौकरी से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। गीत संगीत में मन लगेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बना हुआ है। परिवार में खुशियां बढ़ेगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।