featured धर्म

13 जनवरी 2022 का राशिफल: क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे, जानिए आज का राशिफल

aaj k rashifal

दैनिक राशिफल के अनुसार आज 13 जनवरी 2022 गुरुवार का दिन पौष मास शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस एकादशी को पौष पुत्रदा एकादशी और वैकुंठ एकादशी भी कहा जाता है। आज के दिन सिख धर्म के लोग मुख्य रूप से लोहड़ी का त्यौहार मनाते हैं। गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति को समर्पित होता है। इस दिन उनकी पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाते हैं। 

आज का राशिफल 

मेष राशि

शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पुरस्कार की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक शांति बनी रहेगी। सफलता के मार्ग पर चुनौतीओ का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृष राशि

दिन की शुरुआत में कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड सकती है। कारोबार से जुड़े मामलों में सुधार आएगा। मानसिक शांति बनाए रखें।

मिथुन राशि

आज विपरीत परिस्थितियों के कारण मानसिक अशांति उत्पन्न हो सकती है। वाद विवाद की स्थिति से बचें। अधिक खर्च करने से बचें। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अपने से बड़ों की सलाह माने।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज दिन खुशियों भरा रहेगा। नई योजनाओ पर काम करने का मौका मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

सिंह राशि

आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आय के अन्य स्रोतों की प्राप्ति होगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। दोस्तों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। कारोबार में वृद्धि होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आत्मविश्वास में मजबूती आएगी। बातचीत में मधुरता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लव लाइफ में सुधार आएगा। क्रोध की अधिकता से बचें।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। मानसिक अशांति उत्पन्न हो सकती है। सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। गीत-संगीत में रुचि बढ़ेगी। खानपान को लेकर परेज बनाए रखें।

वृश्चिक राशि

आज मन उलझन में फंस सकता है। मानसिक शांति बनाए रखें। किसी भी कार्य करने से पहले योजना बना ले। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। मानसिक अशांति के कारण चिड़चिड़ापन उत्पन्न हो सकता है।

धनु राशि

परिवार की समस्याओ को लेकर मानसिक अशांति उत्पन्न हो सकती है। वाद विवाद की स्थिति से बचें। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओ पर ध्यान दें। खान-पान में परहेज बनाए रखे। माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

मकर राशि

आर्थिक स्थिति को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं। अधिक खर्च करने से बचें। निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। माता-पिता का आशिर्वाद दे। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन सकता है।

कुंभ राशि

कार्यक्षेत्र पर दिन अच्छा बीतेगा। नौकरी में प्रमोशन का योग बना हुआ है। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से वाद-विवाद की स्थिति से बचें। खर्चों की अधिकता हो सकती है। नई योजनाओ पर काम करने का मौका मिल सकता है।

मीन राशि

पारिवारिक जीवन से जुड़ी चिंताओं के कारण मन में अशांति उत्पन्न हो सकती है। माता पिता की सलाह ले। कारोबार से जुड़े लोगों को नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिल सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

Related posts

अफगानिस्तान के एक स्कूल में विस्फोट अब तक 16 लोगों की मौत, 24 हुए घायल

Rahul

स्टीव ओकीफ के सामने पस्त हुई भारतीय टीम, 333 रनाें से मिली करारी हार

Rahul srivastava

यूपी एसटीएफ के एनकाउंटर में मारा गया विकास दुबे का राइट हैंड अमर दुबे, जाने कैसे चढ़ा हत्थे 

Rani Naqvi