featured धर्म

3 फरवरी 2022 का राशिफल: क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे, जानें आज का राशिफल

aaj k rashifal

ज्योतिष शास्त्र में दैनिक राशिफल का काफी महत्व माना जाता है। दैनिक राशिफल के मुताबिक जीवन में घटित होने वाली घटनाओं का पूर्व अनुमान लगाया जाता है। आज 3 फरवरी 2022 गुरुवार का दिन माघ मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज चंद्रमा कुंभ राशि में विराजमान रहेगा। तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष राशि

आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। व्यापार से जुड़े कार्य में सफलता मिलेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रतिस्पर्धा के परिणाम अच्छे रहेंगे।

वृष राशि

किसी भी कार्य को जल्दबाजी में न करें। पैसों के लेन-देन से बचें। आय के अन्य स्रोतों की प्राप्ति हो सकती है। लव लाइफ में सुधार आएगा।

मिथुन राशि

कारवार से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापार में तरक्की होगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि

कार्यक्षेत्र पर सावधानी बरतें। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। दोस्तों का साथ मिलेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। धन लाभ का योग बना हुआ है।

सिंह राशि

व्यापार में उन्नति होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आय के अन्य स्रोतों की प्राप्ति होगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या राशि

व्यापार से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। करियर से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आरती पक्ष मजबूत होगा।

तुला राशि

आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। सूचना की प्राप्ति हो सकती हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नई योजना पर काम करने का मौका मिल सकता है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु राशि

सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी में प्रमोशन का योग बना हुआ है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगे।

मकर राशि

दिन की शुरुआत किसी से सूचना से हो सकता है। नौकरी से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा।गीत-संगीत में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ राशि

शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पुरस्कार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज न करें। खान-पान में परहेज बनाए रखें।

मीन राशि

निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओ को नजरअंदाज न करें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।

Related posts

घाटी में सचिन के पैसों से होगा स्कूल का निर्माण, दान किए 40 लाख रुपये

lucknow bureua

इस गुरुद्वारे ने शुरू किया ‘ऑक्सीजन लंगर’, लोगों को मिल रही बड़ी राहत

Shailendra Singh

गणतंत्र दिवस पर भारत नहीं आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

mahesh yadav