featured धर्म

Chaitra Navratri 2022: इस चैत्र नवरात्र मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को लगाएं ये भोग

fichar navratri Chaitra Navratri 2022: इस चैत्र नवरात्र मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को लगाएं ये भोग

पंचांग के अनुसार इस बार चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri) की शुरुआत 2 अप्रैल से हो रही है। जिसमें अब महज कुछ ही दिन बाकी है। शनिवार को शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र में इस बार माँ दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं। वही मां दुर्गा की वापसी भैंसे पर की जाएगी। ऐसे में मां दुर्गा की सवारी का असर जातकों के जीवन पर शुभ व अशुभ पड़ सकता है। पंचांग के अनुसार इस बार चैत्र नवरात्रि पूरे 9 दिन के पड़ रहे हैं। इन 9 दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की विधि विधान के साथ पूजा की जाएगी। तो आइए जानते हैं इस चैत्र नवरात्र मां दुर्गा को क्या भोग लगाया जाएं।

gupt navratri Chaitra Navratri 2022: इस चैत्र नवरात्र मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को लगाएं ये भोग

मां दुर्गा का पहला स्वरूप शैलपुत्री

नवरात्र का पहला दिन माता शैलपुत्री का माना जाता है। आरोग्य और धन के लाभ के लिए मां शैलपुत्री को गाय के घी से बना भोग लगाना काफी शुभ माना जाता है। 

मां दुर्गा का दूसरा स्वरूप ब्रह्मचारिणी

नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती हैं इस दिन मां ब्रह्मचारिणी को चीनी का भोग लगाना चाहिए इससे सेहत में सुधार होता है और दीर्घायु का वरदान प्राप्त होता है।

मां चंद्रघंटा को लगाएं ये भोग

नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा की जाती है इस दिन मां चंद्रघंटा को भोग लगाने के साथ जरूरतमंद लोगों को दान देना शुभ माना जाता है। इस दिन मां चंद्रघंटा को दूध से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है।

चौथे दिन मां कुष्मांडा को लगाएं ये भोग 

नवरात्र का चौथा दिन माता कुष्मांडा को समर्पित होता है। इस दिन मां को मालपुआ का नैवेद्य अर्पित किया जाता है।

navratri 2 Chaitra Navratri 2022: इस चैत्र नवरात्र मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को लगाएं ये भोग

मां स्कंदमाता को लगाएं ये भोग 

नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाना चाहिए। इससे व्यक्ति के व्यवसाय कैरियर में उन्नति होती है।

नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी को लगाएं ये भोग

नवरात्र का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित होता है इस दिन माता को शहद का भोग लगाना काफी शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को धन ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

मां कालरात्रि को लगाएं ये भोग

मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि को गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है इससे व्यक्ति को रोगों से मुक्ति मिलती है।

Chaitra Navratri 2019 Songs Chaitra Navratri 2022: इस चैत्र नवरात्र मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को लगाएं ये भोग

मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी को लगाएं ये भोग

नवरात्रि का आठवां दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी को समर्पित होता है मां महागौरी का आशीर्वाद पाने के लिए नारियल का भोग लगाया जाता है।

मां सिद्धिदात्री को लगाएं ये भोग

मां दुर्गा के नौवें एवं अंतिम स्वरूप मां सिद्धिदात्री को हलवा पूरी खीर का भोग लगाना काफी शुभ माना जाता है। इस दिन यह भोग लगाने से मां दुर्गा की कृपा सभी भक्तों पर हमेशा बनी रहती है। 

 

Related posts

कोरोना वायरस के बाद डेंगू बना रहा रिकॉर्ड, जाने इसके फैलने की वजह

Rani Naqvi

लाक्षागृह: पांडवों को जलाने का यहीं हुआ था षड्यंत्र, अभी भी मौजूद हैं साक्ष्य

Aditya Mishra

अमेरिका में जारी है ट्रंप का विरोध प्रदर्शन, फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति घायल

shipra saxena