नई दिल्ली। होली के बाद अब खरमास चल रहा है और खरमास को किसी भी शुभ काम के लिए अच्छा नहीं माना जाता। खरमास में कोई नया बिजनेस या कुछ नया काम नहीं शुरु करना चाहिए। लेकिन पूजा-पाठ की दृष्टी से खरमास को काफी अच्छा माना जाता है। साथ ही खरमास में पूजा-पाठ जरुर करनी चाहिए। साथ ही यह समय आपको धनवान भी बना सकता है। कुछ पंडितों ने इसके लिए नियम बताए है तो चलिए आपको बताते है यह नियम क्या है।
– पंडित का कहना है की इस समय में तुलसी की पूजा करने पर विशेष लाभ मिलता है। इसके लिए आप तुलसी के आगे घी का दीपक जलाएं। साथ ही इस समय में पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने का भी काफी महत्व है।
– सुबह नहाने के बाद साफ कपड़े पहने और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करें। साथ ही भगवान विष्णु का प्रिय एकादशी का व्रत रखें।
– भगवान विष्णु का नाम तुलसी की माला से 108 बार जपें। साथ ही भगवान विष्णु को पीले रंग के वस्त्र पहनाएं और फल -फूल का भोग लगाएं। भगवान विष्णु के ऐसे रुप की पूजा करें जिसमें मां लक्ष्मी भी उनके साथ हों।
आपको बता दें की खरामास 14 मार्च से शुरु हो गया था और इस समय को काली रात भी कहते है। खरामास 13 अप्रेल को खत्म हो जाएगा। माना जाता है की खरामास के इस महीने में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता। खासतौर पर शादी से जुड़े किसी भी काम को नहीं किया जाता।