December 5, 2023 11:50 pm
featured धर्म

Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि का तीसरा दिन आज, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा, पूजा विधि और मंत्र

day3 Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि का तीसरा दिन आज, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा, पूजा विधि और मंत्र
  • Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि के पावन पर्व में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। नवरात्रि का तीसरा दिन 28 सितंबर 2022 बुधवार को है। मां दुर्गा की तीसरी शक्ति का नाम चंद्रघंटा है। मां चंद्रघंटा का स्वरूप परम शान्तिदायक और कल्याणकारी है।

ये भी पढ़ें :-

28 सितंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

मां चंद्रघंटा का स्वरूप
धर्म शास्त्रों के अनुसार, मां चंद्रघंटा ने राक्षसों के संहार के लिए अवतार लिया था। इनमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवों की शक्तियां समाहित हैं। ये अपने हाथों में तलवार, त्रिशूल, धनुष व गदा धारण करती हैं। इनके माथे पर घंटे के आकार में अर्द्ध चंद्र विराजमान है। इसलिए ये चंद्रघंटा कहलाती हैं। भक्तों के लिए माता का ये स्वरूप सौम्य और शांत है।

नवरात्र का तीसरा दिन – माता चंद्रघंटा कथा, पूजा विधि तथा मंत्र - Most Trusted Portal for Booking Puja Online

मंत्र
पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता।।

वस्त्र
मां चंद्रघंटा की पूजा में उपासक को सुनहरे या पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।

Navratri Third Day Goddess Chandraghanta know puja vidhi roop mantra and everything - Navratri 2018: नवरात्रि के तीसरे दिन करें देवी चंद्रघंटा की उपासना, प्रसाद में चढ़ाएं ये चीजें ...

पुष्प
मां को सफेद कमल और पीले गुलाब की माला अर्पण करें।

भोग
मां को केसर की खीर और दूध से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए। पंचामृत, चीनी व मिश्री भी मां को अर्पित करनी चाहिए।

chaitra navratri 2022 3rd day maa chandraghanta puja vidhi aarti katha bhog mantra - नवरात्रि का तीसरा दिन आज, मां चंद्रघंटा की होगी पूजा, नोट कर लें पूजन विधि, मंत्र, आरती, महत्व

मां चंद्रघंटा की करें इन शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:36 AM से 05:24 AM।
  • विजय मुहूर्त- 02:11 PM से 02:59 PM।
  • गोधूलि मुहूर्त- 05:59 PM से 06:23 PM।
  • अमृत काल- 09:12 PM से 10:47 PM
  • रवि योग- 05:52 AM, सितंबर 29 से 06:13 AM, सितंबर 29

Navratri 2022: नवरात्रि का तीसरा दिन आज मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि समेत तमाम जानकारीमां चंद्रघंटा पूजा विधि
नवरात्रि के तीसरे दिन सर्वप्रथम जल्दी उठकर स्नानादि करने के पश्चात पूजा स्थान पर गंगाजल छिड़कें। फिर मां चंद्रघंटा का ध्यान करें और उनके समक्ष दीपक प्रज्वलित करें। अब माता रानी को अक्षत, सिंदूर, पुष्प आदि चीजें अर्पित करें।

इसके बाद मां को प्रसाद के रूप में फल और केसर-दूध से बनी मिठाइयों या खीर का भोग लगाएं। फिर मां चंद्रघंटा की आरती करें। पूजा के पश्चात किसी भी गलती के लिए क्षमा याचना करें।

Related posts

गोरखपुर: मायके में डेढ़ साल से रह रही थी बीवी, पति ने डीएम से गुहार लगाई फिर थाने से हुई विदाई

sushil kumar

हाईकोर्ट का फैसला, 26 अप्रैल के सभी मुकदमे कर दिए निरस्त, जानिए कब होगी अगली सुनवाई

Aditya Mishra

इसरो ने सफलतापुर्वक लॉन्च किया संचार उपग्रह जीसैट-30, जाने होंगे कौन-कौन से फायदे

Rani Naqvi