featured धर्म

9 फरवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Rashifal: 9 फरवरी 2023 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए आज का राशिफल…..

मेष
आपके सारे सपने पूरे होंगे। महत्वाकांक्षाओं को नई उड़ान देंगे। दिन भर काम की व्यस्तता के चलते मानसिक रूप से थकान अनुभव करेंगे। परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।

वृषभ
अपने उत्साह को नियंत्रण में रखना सीखें। ज्यादा खुशी दिखाने से नजर लग सकती है। कहीं से बड़ा धनलाभ हो सकता है। मैरिड लाइफ में रोमांस की जरूरत है, इसलिए कुछ पल अवश्य साथ बिताएं।

मिथुन 
पुरानी समस्याएं एक बार फिर से सिर उठा सकती हैं। आपका ऊर्जा और जिंदादिली से भरा रहेगा। बिजनेस में थोड़ा बहुत घाटा हो सकता है। कपल्स कहीं बाहर एकांत में घूमने जा सकते हैं।

कर्क
धन से जुड़ी समस्याएं हल होंगी। कलीग्स के अड़ियल रवैये के चलते कार्यस्थल में दिक्कतें हो सकती हैं। कुछ नया क्रिएटिव कर सकते हैं। निगेटिव थॉट्स को आज दिमाग में न आने दें।

सिंह
अनिर्णय की स्थिति से खुद को बाहर निकालें। केवल मेहनत पर भरोसा न रखें वरन स्मार्ट वर्क करें। सूझबूझ से काम लें। आप जिस भी चीज में हाथ डालेंगे, उसी में कामयाबी मिलेगी।

कन्या
आज का दिन आपके लिए खुद का दिन है। आप अपने सभी ख्वाबों को पूरा कर पाएंगे। फिजूल चीजों पर खर्चा न करें। ऐसा करके ही आप आगे बढ़ पाएंगे। मन पर नियंत्रण रखना सीखें।

तुला
आपने जिन्हें पैसा उधार दिया है, वे आपका पैसा लौटा सकते हैं। दूसरों के फटे में टांग न अड़ाएं वरन अपने काम से काम रखें। कल के दिन लव लाइफ अच्छी रहेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

वृश्चिक
जीवन में बड़े उद्देश्यों को ध्यान में रखें। सट्टेबाजी और शेयर मार्केट में पैसा इन्वेस्ट न करें, नुकसान उठाना पड़ सकता है। घरेलू जिम्मेदारियों को सही से निभाना सीखें । वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल हो सकती है।

धनु
कल का दिन खुद में सुधार लाने का दिन है। मतलबी दोस्तों से संभल कर रहें, खासतौर पर जो आपसे पैसा उधार लेना चाहते हैं। विदेश में संपर्क बन सकते हैं। कहीं से कोई आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है।

मकर
दूसरों को इम्प्रेस करने के लिए बेवजह खर्चा न करें। घर-परिवार में होने वाला घटनाक्रम आपको तनाव दे सकता है। जीवनसाथी के साथ एक शानदार शाम गुजारेंगे।

कुंभ
आंखों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यथासंभव सूरज की तेज रोशनी अवॉइड करें। आप अपने बेस्ट फ्रेंड को प्रपोज कर सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी समय अच्छा रहेगा।

मीन
विवाहित जातकों को ससुराल पक्ष से फायदा हो सकता है। कोई दोस्त आपको प्रपोज कर सकता है। जरूरत से ज्यादा उदार न बनें, भविष्य में किसी तरह का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Aaj Ka Panchang: आज 9 फरवरी 2023 गुरुवार का दिन है। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष चतुर्थी पूर्ण रात्रि तक है । सूर्य – मकर राशि में प्रवेश योग-धृति, करण -बव और बालव है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 9 फरवरी का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-चतुर्थी पूर्ण रात्रि तक
  • नक्षत्र-उत्तराफाल्गुनी 10:27 PM तक उसके बाद हस्त
  • करण-बव और बालव
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग–धृति
  • वार-गुरुवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-7:07AM
  • सूर्यास्त–6:15 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-9:25 PM ,09 फरवरी
  • चन्द्रास्त-9:43 AM ,10 फरवरी
  • राहु काल -02:04 PM से 03:28 PM तक

Related posts

डब्बू अंकल का ऐक्टिंग वीडियो आया सामने, वायरल हुआ वीडियो

mohini kushwaha

क्या भारत आने वक्त में झेलेगा एतिहासिक बिजली संकट, कोयला भंडार में आई गंभीर कमी

Rani Naqvi

प्रधानमंत्री के खास हैं AK Sharma, लेकिन इस वजह से अंजान होंगे आप      

Shailendra Singh