featured धर्म

8 जून 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Rashifal: 8 जून 2023 को गुरुवार है. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है. इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है. जानिए आज का राशिफल…..

मेष
किसी बड़े कारोबारी के साथ किया गया सौदा लाभ दे सकता है। आमदनी में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा। किस्मत का साथ रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ
आज आपकी यात्रा मौजमस्ती से भरपूर रहेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा।

मिथुन
बेकार की भागदौड़ रहेगी। धन का अपव्यय होगा। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद के चलते परेशान रहेंगे। घर में कलह क्लेश का माहौल होगा। काम में मन नहीं लगेगा। आमदनी में निश्चितता रहेगी।

कर्क
आज का संभलकर रहें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत की चिंता रहेगी। कोई गलत कार्य न करें जिससे बदनामी हो। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

सिंह
आपके शत्रु शांत रहेंगे। बोलचाल पर नियंत्रण रखें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में प्रतिष्ठित अतिथियों का आगमन हो सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

कन्या
कारोबार को आगे बढ़ाने के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। निवेश से लाभ होगा। आय में वृद्धि के योग हैं।

तुला
आज कुछ नया काम कर सकते हैं। किसी को उधार न दें। बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है। खर्च पर नियंत्रण रखें। किसी पर भी अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे।

वृश्चिक
आज आपको शुभ समाचार मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। आमदनी में वृद्धि होगी।

धनु
सेहत बिगड़ सकती है। आराम करें। किसी काम को लेकर तनाव रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। साझेदारी के लिए नए अनुबंध हो सकते हैं।

मकर
यात्रा में आनंद आएगा। किसी अज्ञात व्यक्ति से भय बना रहेगा। विवाद करने से बचें। थकान महसूस होगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस लगेगी। कोर्ट व कचहरी के काम पूरे होंगे।

कुंभ
आज शत्रुओं से सतर्क रहें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जमीन संबंधी कार्य में लाभ होगा। सोने-चांदी के सामान संभालकर रखें। शारीरिक रुप से कमजोरी रहेगी। कार्य में मन नहीं लगेगा।

मीन
भय का वातावरण बन सकता है। विवेक से कार्य करें। धन संबंधी दूर होगी। कानूनी अड़चन दूर होगी किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबारी काम में लाभ होगा।

Aaj Ka Panchang: आज 8 जून 2023 गुरुवार का दिन है। ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष पञ्चमी 06:58 PM तक उसके बाद षष्ठी है । सूर्य – वृषभ राशि पर है है, योग-इन्द्र योग 06:59 PM तक, उसके बाद वैधृति योग, करण- कौलव 08:23 AM तक, बाद तैतिल 06:59 PM तक, बाद गर 05:38 AM तक, बाद वणिज है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 8 जून का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- चतुर्थी 09:50 PM तक उसके बाद पञ्चमी
  • श्रवण- 06:59 PM तक उसके बाद धनिष्ठा
  • करण- बव , बालव और कौलव
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग- ब्रह्म
  • वार- गुरुवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 5:44 AM
  • सूर्यास्त–7:06 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 10:43 PM 8 जून
  • चन्द्रास्त- 9:44 AM 9जून
  • राहु काल- 12:25 PM से 02:06 PM तक

Related posts

तेलंगाना : भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, पेट्रोल-डीजल में टैक्स घटाने का वादा

mahesh yadav

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सोनिया ने सिंधु को दी बधाई

bharatkhabar

अफगानिस्तान: अमेरिका द्वारा किए गए हवाई हमले में 10 आतंकवादी ढेर

rituraj