featured धर्म

7 जून 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Rashifal: 7 जून 2023 को बुधवार है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इन दिन विधि-विधान से गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
नए काम से लाभ होगा। करियर आगे बढ़ेगा। नया स्टार्टअप प्लान करने का विचार बना सकते हैं। माता-पिता से आपको महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। दाम्पत्य समस्याओं का समाधान होने की सम्भावना है।

वृषभ
इस राशि की महिलाओं के लिए दिन अच्छा है। निजी कंपनी में जॉब कर रहे लोगों की बॉस प्रशंसा कर सकते हैं। लोग आपकी बातों को काफी महत्व देंगे। कारोबार में उछाल आएगा। किसी मित्र और रिश्तेदार की आपको मदद करनी पड़ सकती है।

मिथुन
परिजनों और खुद के सेहत का ध्यान रखें। अपने जरूरी सामानों को सम्भाल कर रखें। महिलाओं को सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिये। रुके हुए कार्यों को लेकर दिक्कत में रहेंगे। व्यर्थ के झगड़ों के कारण आपका व्यवहार खराब हो सकता है।

कर्क
आज का दिन ठीक रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है। बैंकिंग और मैनेजमेन्ट से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। सोशल मीडिया में सावधानी से प्रतिक्रिया दें। आपके नये मित्र बन सकते हैं।

सिंह
छात्रों को लाभ होगा। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। खर्च सावधानी से करें। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। बच्चे पढ़ाई में काफी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आवश्यक कार्यों को समय पर पूरा कर लेंगे। जीवनसाथी से नजदीकी बढ़ेगी।

कन्या
आज आप काफी प्रसन्नता महसूस करेंगे। काफी दिनों से चल रहे सम्पत्ति विवादों का निपटारा होगा। जॉब को लेकर परेशानी दूर होगी। ऑनलाइन कारोबार से लाभ होगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। खानपान का भरपूर आनन्द उठायेंगे।

तुला
आज तनाव लेने बचें। कोई करीबी आपको उलझा सकता है। महिलाओं को पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है। आपके ऊपर घर वालों का दबाव रहेगा। घर वालों के कारण आपको कुछ अनावश्यक खर्च करने पड़ सकते हैं। अनजान लोगों से सतर्क रहें।

वृश्चिक
धन लाभ होगा। यात्रा करते समय लापरवाही न करें। अपने लक्ष्यों के प्रति काफी गम्भीर रहेंगे। परिजनों के साथ आप महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। भौतिक सुख-साधनों का आनन्द उठायेंगे। दफ्तर में खुश खबरी मिलेगी।

धनु
कार्यक्षेत्र में आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जीवनसाथी के साथ खरीददारी के लिए मार्केट जा सकते हैं। नकारात्मक लोगों की संगत से आपको बचना चाहिए। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में काफी ध्यान देना चाहिये।

मकर
कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता का अनुभव होगा। किसी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आलोचना का शिकार होंगे। बड़े बुजुर्गों से आपकी मत भिन्नता दूर होगी। जॉब की समस्या आज दूर होगी। बॉस से ज्यादा बहस न करें।

कुंभ
व्यवहार में बदलाव महसूस करेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। जीवनसाथी के सेहत की चिन्ता रहेगी। अपेक्षित कार्य के समय से पूरे न होने से थोड़े उदास हो सकते हैं। परोपकार के कार्यों में धन खर्च होगा। किसी काम में मन नहीं लगेगा।

मीन
दफ्तर में आपकी किसी से बहस हो सकती है। रिश्तेदारों से सम्मान प्राप्त होगा। कार्यशैली में सुधार लाने का प्रयास करेंगे। सन्तान के भविष्य की चिन्ता दूर होगी। धन के लेन-देन में आपको सावधानी रखनी चाहिए।

Aaj Ka Panchang: आज 7 जून 2023 बुधवार का दिन है। ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष चतुर्थी 09:50 PM तक उसके बाद पञ्चमी है । सूर्य – वृषभ राशि पर है है, योग-बव 11:20 AM तक, बाद बालव 09:51 PM तक, बाद कौलव, करण- ब्रह्म योग 10:23 PM तक, उसके बाद इन्द्र योग है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 7 जून का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- चतुर्थी 09:50 PM तक उसके बाद पञ्चमी
  • नक्षत्र- उत्तराषाढा 09:02 PM तक उसके बाद श्रवण
  • करण- बव , बालव और कौलव
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग-ब्रह्म
  • वार- बुधवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 5:44 AM
  • सूर्यास्त–7:06 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 10:43 PM 7 जून
  • चन्द्रास्त- 9:44 AM 8जून
  • राहु काल- 12:25 PM से 02:06 PM तक

Related posts

पाक दुश्मनों पर कर रहा है कैमिकल अटैक : मनोहर पर्रिकर

shipra saxena

TokyoOlympics2020: पीवी सिंधु का शानदार प्रदर्शन जारी, अकाने यामागुची को हरा सेमीफाइनल में बनाई जगह

pratiyush chaubey

Rajasthan: 10 वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने थाने में की खुदकुशी

Rahul