featured धर्म

7 फरवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

aaj ka rashifal 2 7 फरवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Rashifal: 7 फरवरी 2023 को मंगलवार है। मंगलवार का दिन बजरंग बली को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। कोई जरुरी काम आज टाइम से पूरा हो जायेगा। आज किसी जरुरतमंद की मदद करने में संकोच न करें। सबकी दुवाओं से कोई सुखद परिणाम आएगा।

वृषभ
आज आपके दिमाग में मनोरंजन की बात छाई रहेगी। प्रेम में सफलता की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माताजी का सानिध्य मिलेगा। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।

मिथुन
कार्य स्थल पर नवीन समीकरणों के चलते आप पूरे समय व्यस्त रहेंगे। कुछ रुकी हुई परियोजनाएं अब प्रगति कर सकती है।  हर्ष आनंद बना रहेगा। घर परिवार में उत्सव का वातावरण रहेगा।

कर्क
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। निगेटिव थॉट्स को आज दिमाग में न आने दें। धनलाभ का योग बन रहा है और खर्चों में भी इजाफा होने वाला है।

सिंह
आज दिन की शुरुआत में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। आज आपको आर्थिक योजना मैं लाभ मिलेगा। पड़ोसी से तनाव मिल सकता है।

कन्या
आज आप में से कुछ लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा को आकस्मिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपको जॉब में कोई नया उत्तरदायित्व मिल सकता है।

तुला
आज कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। आपकी समझ और विनम्रता से लोग काफी प्रभावित होंगे। परिवार में चल रही समस्यायें आज सुलझ जायेंगी।

वृश्चिक
आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको गलत साबित करने की पुरजोर कोशिश करेगा। आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विचारों की दृढ़ता के साथ आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे।

धनु
आज के दिन आप में से कुछ की इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। व्यवस्थित रूप से कार्य करने पर चीजें आपको आगे बढ़ाएंगी। आप विदेशी यात्रा भी कर सकते हैं।

मकर
आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। छोटे-मोटे धनलाभ होते रहेंगे। फिज़ूलखर्ची से बचें। आपका कन्वेंस काफी अच्छा रहेगा। विवाहितों का किसी बात पर जीवनसाथी से मन-मुटाव हो सकता है।

कुंभ
आज का दिन इश्वर के स्मरण में बीतेगा। धार्मिक कार्य में आप व्यस्त रहेंगे. नौकरी-व्यवसाय में अनुकूल परिस्थिति रहेगी। आज आपका हर कार्य सरलता से पूर्ण होगा। मान-सम्मान मिलेगा।

मीन
आज आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे, लेकिन अंततः चीजें आपके पक्ष में और आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगी। पूर्वार्ध में थोड़ा निराश हो सकते हैं।

Aaj Ka Panchang: आज 7 फरवरी 2023 मंगलवार का दिन है। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष द्वितीया 04:28 AM, Feb 08 तक है । सूर्य – मकर राशि में प्रवेश योग-अतिगण्ड, करण -तैतिल और गर है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 7 फरवरी का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-द्वितीया 04:28 AM, Feb 08 तक
  • नक्षत्र-मघा 05:45 PM तक उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी
  • करण-तैतिल और गर
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग–अतिगण्ड
  • वार-मंगलवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-7:08AM
  • सूर्यास्त–6:13 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-7:42 PM ,7 फरवरी
  • चन्द्रास्त-8:10 AM ,08 फरवरी
  • राहु काल -03:27 PM से 04:50 PM तक

Related posts

22 अक्टूबर 2021 का राशिफल : सिद्धि योग, जानें क्या कहते है आज आपके सितारे

Rahul

सोमवार को बन रहा शिव योग, कर लें भोलेनाथ को प्रसन्न

Saurabh

खटीमा: नितिन गडकरी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा- बस-कार में पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल नहीं होगा

Saurabh