featured धर्म

6 अप्रैल 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

aaj ka rashifal 3 6 अप्रैल 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Rashifal: 6 अप्रैल 2023 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए आज का राशिफल…..

मेष
नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे।

वृष
परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। कारोबार में लाभ की प्राप्ति‍ होगी। विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। मानसिक तनाव हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी।

मिथुन
मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मानसिक तनाव हो सकता है। खानपान में रुचि रहेगी।

कर्क
संयत रहें। क्रोध से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता का सानिध्य मिलेगा। पिता से मनमुटाव हो सकता है।

सिंह
क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी रहेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

कन्या
वाणी में मधुरता रहेगी। नौकरी में विदेश जाने के योग बन रहे हैं। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।

तुला
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होगें। आय में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में सुधार होगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे।

धनु
नौकरी में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार में कलहपूर्ण स्थिति हो सकती है।

मकर
मन प्रसन्न रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। आय में बढ़ोतरी के साधन भी बन सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

कुंभ
किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। मानसिक कठिनाइयां अभी बनी रहेंगी। जीवन कष्टमय रहेगा।

मीन
मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं।

Aaj Ka Panchang: आज 06 अप्रैल 2023 गुरुवार का दिन है। चैत्र मास की शुक्ल पक्ष चतुर्दशी 09:19 AM तक उसके बाद पूर्णिमा है । सूर्य – मीन राशि, योग-व्याघात योग 02:31 AM तक, उसके बाद हर्षण योग, करण-बव 10:04 AM तक, बाद बालव 10:16 PM तक, बाद कौलव है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 06 अप्रैल का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि पूर्णिमा 10:04 AM तक उसके बाद प्रतिपदा
  • नक्षत्र-हस्त 12:42 PM तक उसके बाद चित्रा
  • करण -बालव और कौलव
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-व्याघात
  • वार-गुरुवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 6:18 AM
  • सूर्यास्त– 6:40 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 6:59 PM 6 अप्रैल
  • चन्द्रास्त- 6:51 AM 7 अप्रैल
  • राहु काल -02:02 PM से 03:35 PM तक

Related posts

चमोली जिले के सरकारी स्कूल में अचानक पहुंची डीएम, बच्चों के साथ नीचे बैठकर खाया खाना

Rani Naqvi

चीन में बजा अक्षय कुमार का डंका, बने टॉयलेट हीरो

mohini kushwaha

सीतापुरः सिपाही की सूझबूझ ने घर से भाग रही युवती की ऐसे की मदद, पढ़िए पूरी खबर

Shailendra Singh