featured धर्म

4 जून 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Rashifal: 4 जून 2023 को रविवार है। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्यदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। तो आइए जानते हैं आज का राशिफल..

मेष
आज के दिन तनाव महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है। जातक में कार्य क्षेत्र पर आलस्य का वातावरण व्याप्त रहेगा। कार्य के तनाव के कारण अधिक क्रोध करेंगे।

वृषभ
आज के दिन जातक का स्वभाव अच्छा रहेगा। आज जातक अन्य लोगों की सहायता करेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी प्रशंसा करेंगे। राजनीतिक लोगों के संपर्क में आयेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

मिथुन
आज के दिन जातक को मानसिक और शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। सेहत सामान्य रहेगी। कार्यक्षेत्र में बहुत भागदौड़ करनी पड़ेगी। शेयर मार्केट में जोखिम लेने से बचें।

कर्क
आज का दिन जातक को प्रतिकूल समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। जीवन-साथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। नए मित्र बनेंगे किंतु अति का विश्वास आपको नुकसान पहुंचा सकता है। नया वाहन खरीदने का योग है।

सिंह
आज का दिन जातक का लाभदायक रहने वाला है। आर्थिक रूप से भी आज का दिन उत्तम रहेगा। धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें।

कन्या
आज का दिन जातक को मिलाजुला फल प्रदान करने वाला रहेगा। घर की छोटी-छोटी आवश्यकताओं की पूर्ति करेंगे। नया वाहन खरीदने के लिए प्लान बनाएंगे। आकस्मिक किसी रिश्तेदार के यहां जाने का योग बनेगा।

तुला
आज का दिन जातक का सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ रहेगा। दोस्तों के साथ खेलकूद का प्रसंग भी बन सकता है। आज जातक को अपने मनपसंद भोजन प्राप्त होंगे।

वृश्चिक
आज का दिन जातक का आनंदमय रहने वाला है। अधिकतम समय परिवार और बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे। आकस्मिक धन लाभ होगा। कोई पुराना दिया हुआ पैसा वापस आएगा।

धनु
आज के दिन जातक तनाव महसूस करेंगे। अनावश्यक कार्यों की वजह से नीरसता महसूस करेंगे। दिन के अंत में जीवनसाथी से विवाद गहरा सकता है, इसलिए सतर्क रहें।

मकर
आज का दिन जातक का अध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में पूजा पाठ में मन लगेगा। किसी रिश्तेदार के पास जाने का प्रसंग बन सकता है। वाणी पर संयम रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ
आज का दिन जातक को शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। माता से भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

मीन
आज का दिन मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। जीवन साथी के साथ नोकझोंक बनी रहेगी। मनोरंजक छोटी यात्रा का संयोग बन सकता है।

Aaj Ka Panchang: आज 4 जून 2023 रविवार का दिन है। ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा 09:11 AM तक उसके बाद प्रतिपदा है । सूर्य – वृषभ राशि पर है है, योग-सिद्ध योग 11:58 AM तक, उसके बाद साध्य योग , करण- बव 09:11 AM तक, बाद बालव 07:58 PM तक, बाद कौलव है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 4 जून का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- पूर्णिमा 09:11 AM तक उसके बाद प्रतिपदा
  • नक्षत्र-विशाखा 06:16 AM तक उसके बाद अनुराधा 05:03 AM, June 04 तक
  • करण-बालव और कौलव
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-साध्य
  • वार- रविवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 5:44 AM
  • सूर्यास्त–7:05 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 7:39 PM 4 जून
  • चन्द्रास्त- 6:24 AM 5 जून
  • राहु काल05:25 PM से 07:05 PM तक

Related posts

नौशेरा सेक्टर में पाक गोलीबारी से एक जवान शहीद

Rani Naqvi

लोया की मौत स्वाभाविक, दोबारा जांच की जरूरत नहीं- सुप्रीम कोर्ट

Rani Naqvi

यूपी के मेरठ में भूमाफियां और दबंगों से परेशान बीएसएफ जवान, सिस्टम से भी नाराज

Rani Naqvi