featured धर्म

4 फरवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal: 4 फरवरी 2023 को शनिवार है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से शनि देव की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी, लेकिन अपने प्रयासों से कारोबार में मुनाफा और नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है। कार्यभार की अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम बरतें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृषभ
आज का दिन अच्छा रहेगा। धनप्राप्ति के योग रहेंगे। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आलस्य और तनाव बढ़ सकता है। मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पैसों को लेकर ज्यादा जोखिम न लें।

मिथुन
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अनावश्यक खर्च अधिक होंगे। परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यों को समय पूर्ण करने में कठिनाई हो सकती है।

कर्क
आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा और तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

सिंह
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्य क्षेत्र में प्रगति के अवसर में मिलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। उच्च अधिकारियों पर आपके कार्य का सकारात्मक असर होने से आप पर प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में लाभ प्राप्त करेंगे। गुस्से पर काबू रखें।

कन्या
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। सरकारी काम पूरे कर सकेंगे। कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

तुला
आज का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। गुस्से पर नियंत्र और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा वाद-विवाद हो सकता है। हितशत्रुओं से भी सावधान रहें।

वृश्चिक
आज का दिन शुभ रहेगा। मनोरंजन के भरपूर अवसर मिलेंगे। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक पर जा सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर रहेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। घर-परिवार से अच्छा सहयोग मिलेगा।

धनु
आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। नौकरी और व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। भाई-बंधुओं का सहयोग मिलेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थता और मानसिक रूप से प्रफुल्लता का अनुभव करेंगे।

मकर
विद्याप्राप्ति के लिए आज का दिन अनुकूल है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि के योग रहेंगे। आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से होंगे। कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। लालच से दूरी बनाए रखें।

कुम्भ
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना रहेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। माता-पिता और मित्रों से अच्छा सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होने से मानसिक रूप से भी परेशान रहेंगे।

मीन
आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसायी अच्छा लाभ कमाएंगे। आमदनी बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे और अनुभवों का लाभ मिलेगा। कारोबार से जुड़ी यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक रूप से मान-सम्मान में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

Aaj Ka Panchang: आज 4 फरवरी 2023 शनिवार का दिन है। माघ मास की शुक्ल पक्ष चतुर्दशी 09:29 PM तक उसके बाद पूर्णिमा है । सूर्य – मकर राशि में प्रवेश योग-आयुष्मान, करण -वणिज और विष्टि है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 4 फरवरी का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-चतुर्दशी 09:29 PM तक उसके बाद पूर्णिमा
  • नक्षत्र-पुनर्वसु 09:16 AM तक उसके बाद पुष्य
  • करण-वणिज और विष्टि
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग–आयुष्मान
  • वार-शनिवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-7:09 AM
  • सूर्यास्त–6:11 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-5:03 PM ,4 फरवरी
  • चन्द्रास्त-6:57 AM ,05 फरवरी
  • राहु काल -09:55 AM से 11:18 AM तक

Related posts

पुलवामा में सीआरपीएफ के गश्ती दल पर हमला, एक जवान घायल

Rahul srivastava

पीएम मोदी के संसदीय कार्यालय को बेचने के लिए OLX पर डाला, पुलिस ने दर्ज की FIR

Aman Sharma

Zika Virus: कर्नाटक में मिला जीका वायरस का पहला केस, 5 वर्षीय लड़की हुई पॉजिटिव

Rahul