featured धर्म

3 जून 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

aaj-ka-rashifal-

Aaj Ka Rashifal: 3 जून 2023 को शनिवार है. शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है. इस दिन विधि- विधान से शनि देव की पूजा- अर्चना की जाती है. आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको मान सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नये स्रोत बनेंगे। सेहत ठीक रहेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

वृषभ
आज का दिन आपका शानदार रहेगा। पुराने विवादों से निजात मिलेगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। किसी विशेष व्यक्ति से धन लाभ होगा। शत्रुओं से सावधान रहें। धार्मिक यात्रा आदि पर जाने के योग बनेंगे।

मिथुन
आज आप यात्रा आदि में सावधानी बरतें। वाहन चलाने से बचें। खानपान पर विशेष ध्यान दें नहीं तो स्वास्थ बिगड़ सकता हैं। कोई नया कार्य शुरू न करें। बडा लेन-देन सोच विचार कर करें।

कर्क
आज आपको वाद-विवाद से बचना चाहिए। कोई पुराना विवाद फिर से सामने आएगा। व्यापार में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। किसी षडयंत्र में फंस सकते हैं। दुर्घटना होने के योग है।

सिंह
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नये कार्य की शुरुआत होगी। नया वाहन आदि ले सकते हैं। परिवार के लोगों से सम्मान प्राप्त होगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

कन्या
आज आपको व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कई दिनों से चली आ रही समस्या दूर होगी। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। पुराना रुका हुआ पैसा मिल सकता हैं। परिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

तुला
आज आपको कार्य के लिये संघर्ष करना पड़ेगा। कार्य में अडचन आएगी। विरोधियों से सावधान रहें। किसी बात को लेकर आप पर आरोप-प्रत्यारोप लग सकते हैं। शारीरिक पीड़ा तनाव बना रहेगा।

वृश्चिक
आज के दिन लम्बी यात्रा आदि से बचें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। व्यापार व्यवसाय में कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। परिवारिक विवाद की स्थिति में आप सतर्कता बरतें।

धनु
आज आपका पुराना रुका हुआ कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। आय के नये स्रोत बनेंगे। किसी नये कार्य का शुभारंभ हो सकता है। पत्नी का सहयोग मिलेगा। आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखें।

मकर
आज का दिन आपके मान सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। आज आप कोई नई वस्तु का क्रय कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं।

कुंभ
आज आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। मन अशांत रहेगा। परिवार में मतभेद रहेगा। किसी नये काम की रूप रेखा बनते बनते बिगड़ सकती हैं। आज आप कोई नया कार्य शुरू न करें।

मीन
आज आपका मन अशांत रहेगा, वाणी पर संयम रखें। किसी बड़े विवाद मे फंस सकते है। अपनों से अपमान का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है।

Aaj Ka Panchang: आज 3 जून 2023 शनिवार का दिन है। ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष चतुर्दशी 11:16 AM तक उसके बाद पूर्णिमा है । सूर्य – वृषभ राशि पर है है, योग-शिव योग 02:47 PM तक, उसके बाद सिद्ध योग , करण- वणिज 11:17 AM तक, बाद विष्टि 10:18 PM तक, बाद बव है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 3 जून का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- चतुर्दशी 11:16 AM तक उसके बाद पूर्णिमा
  • नक्षत्र- विशाखा 06:16 AM तक उसके बाद अनुराधा 05:03 AM, June 04 तक
  • करण- वणिज,विष्टि और बव
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग- सिद्ध
  • वार- शनिवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 5:44 AM
  • सूर्यास्त–7:05 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 6:32 PM 3 जून
  • चन्द्रास्त- 5:27 AM 4 जून
  • राहु काल 09:04 AM से 10:44 AM तक

Related posts

Stock Market: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक उछला, निफ्टी में भी बढ़त

Rahul

केजरीवाल ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग दोहराई

bharatkhabar

दिल्ली में आज से बंद हो जाएंगे सरकारी ठेके, जाने क्या-क्या बदला?

Rani Naqvi