featured धर्म

27 मई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Rashifal: 27 मई 2023 को शनिवार है. शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है. इस दिन विधि- विधान से शनि देव की पूजा- अर्चना की जाती है. आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज आप नया काम शुरू करें तो अपने परिवार के लोगों से सलाह लेकर करें। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरतें नहीं तो दुर्घटना का योग बन रहा है। आप परिवारिक मतभेद से दूर रहें।

वृषभ
आज आप किसी बड़े अधिकारी से मिल सकते हैं। आपका कोई नया काम जिसे आप बहुत दिनों से करना चाह रहे हैं, उस काम की शुरुआत होगी। व्यापार आदि में नए पार्टनर बनेंगे। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

मिथुन
आज आपका दिन धार्मिक कार्य में निकलेगा। आपका का मन आध्यात्म की और झुका रहेगा। आप आज अपने व्यापार में कोई अच्छे साथी के संपर्क में आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कर्क
आज आपको मेहनत के अनुकूल सफलता नहीं मिलेगी। घर खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिससे आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी अवरोध उत्पन्न करेंगे। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

सिंह
आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी बड़ी यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन आदि के चलाने से सतर्क रहें। आप नया कोई काम आज शुरू न करें। किसी कार्य में बड़ी रकम न इन्वेस्ट करें नही तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कन्या
आज आपका रुका हुआ कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार मैं मांगलिक कार्यक्रम होंगे। किसी अपने के मिलने से कोई नया काम की योजना बन सकती है। परिवार में लोगों का सहयोग आपको प्राप्त होगा।

तुला
आज आपका समय अच्छा रहने वाला है। कोई नया काम शुरू करना हो तो आज पहल कर सकते हैं। आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। परिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

वृश्चिक
आज आपका मन अशांत रहेगा। किसी विवाद में आप फंस सकते हैं। आप आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ी धन राशि आज किसी को उधार न दें।

धनु
आज आप नया काम शुरू न करें। स्वास्थ्य को लेकर भी आज आप परेशान रह सकते हैं। परिवार में किसी परिचित व्यक्ति को आज आप खो सकते हैं। आपका धन व्यर्थ के कामों में खर्च होगा।

मकर
आज आप किसी लम्बी यात्रा पर परिवार के साथ जा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना हो सकता है, जिससे रुके हुए काम बन सकते हैं। नौकरी वालों को पदोन्नति मिल सकती है। अधिकारी वर्ग से संबंध अच्छे रहेंगे।

कुंभ
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, मानसिक तनाव आदि खत्म होगा। परिवार के लोगों से संबंध मधुर होंगे। पड़ोसी से वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।

मीन
आज आप किसी परिवारिक समस्या से निजात पाएंगे। आपका मन थोड़ा अशांत उदास रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरतें। लम्बी यात्रा पर जाना होगा।

Aaj Ka Panchang: आज 27 मई 2023 शनिवार का दिन है। ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष सप्तमी 07:42 AM तक उसके बाद अष्टमी है । सूर्य – वृषभ राशि पर है है, योग-व्याघात योग 07:57 PM तक, उसके बाद हर्षण योग , करण- वणिज 07:43 AM तक, बाद विष्टि 08:52 PM तक, बाद बव है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 27 मई का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080
  • शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), बैशाख
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- सप्तमी 07:42 AM तक उसके बाद अष्टमी
  • नक्षत्र- मघा 11:43 PM तक उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी
  • करण- विष्टि और बव
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग- हर्षण
  • वार- शनिवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 5:45 AM
  • सूर्यास्त–7:02 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 12:03 PM 27मई
  • चन्द्रास्त- 1:14 AM 28 मई
  • राहु काल 09:04 AM से 10:44 AM तक

Related posts

इनसे सीखें: गरीबों के निशुल्क इलाज के लिए युवाओं ने शुरू किया प्रोजेक्ट वन मोर ब्रीद

Pradeep Tiwari

1971 युद्ध के 50 साल:  महज 24 साल में क्यों हुए पाकिस्तान के टुकड़े, जानिए, कैसे बना बांग्लादेश?

Saurabh

शनिवार को भारत पहुंचे कनाडा के पीएम जाएंगे आगरा, करेंगे ताज का दीदार

Vijay Shrer