featured धर्म

27 जनवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj ka panchang

Aaj Ka Rashifal: 27 जनवरी 2023 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज आपको अपने जीवनसाथी से भरपूर सुख मिलेगा। बिगड़े काम में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के साथ आय में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। आपसी संबंध मजबूत होंगे और परिणय सूत्र में बंधने के शुभ योग बनेंगे।

वृषभ
आज आपका दिन यात्रा में व्यतीत होगा। ऑफिस के किसी जरूरी काम से आप शहर से बाहर जा सकते हैं। कोई सहकर्मी भी आपके साथ जा सकता है। किसी रिश्तेदार से मुलाकात के भी योग बन रहे हैं।

मिथुन
आज का दिन आपको अचानक धन लाभ करा सकता है। कार्यों में अधिक मेहनत के बाद सफलता कम ही मिलेगी। कामकाज के सिलसिले में किए जा रहे प्रयासों में देरी हो सकती है जिससे आपका मनोबल थोड़ा कमजोर रहेगा।

कर्क
आज आपको व्यापार, नौकरी और उद्योग में सफलता मिलेगी। निजी संबंधों में मधुरता आएगी और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में उच्चाधिकारियों का प्रोत्साहन मिलने से आपका उत्साह दोगुना होगा।

सिंह
आज आपका दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा। करियर के मामले में आप कुछ खास बदलाव कर सकते हैं। संतान की शिक्षा को लेकर भी आप कुछ समय निकाल सकते हैं। खानपान को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही करने से आपको बचना चाहिए।

कन्या
आज का दिन आपके प्रेम जीवन की परीक्षा लेगा। व्यवसाय सम्बंधित रुके कार्यों में लाभ देंगे। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। खान-पान का ध्यान रखें।

तुला
आज आपके खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार के साथ आपका तालमेल बेहतर रहेगा। आप न केवल उनकी बातें सुनेंगे बल्कि शुभ और सामाजिक कार्यों में व्यक्तिगत रूप से उन्हें पूरा सहयोग देने के लिए तैयार रहेंगे।

वृश्चिक
आज आपके मन में नए विचार आएंगे। आने वाले कुछ दिनों में आप किसी बड़े काम की योजना बना सकते हैं। परिवार के साथ मिलकर सब कुछ ठीक से फाइनल कर लेंगे। साथ ही अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे।

धनु
आज का दिन आपकी राशि के लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला है। खर्चों में वृद्धि होने से धन प्राप्ति के भी योग बनेंगे। आप आज का दिन बेहतर तरीके से जिएंगे। वैवाहिक जीवन में आपको बहुत अच्छे अनुभव होंगे।

मकर
आज का दिन आपको अच्छे और बुरे दोनों तरह के अनुभव दे सकता है। मानसिक रूप से आप किसी तरह के दबाव में रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी।

कुंभ
आज लंबी दूरी की यात्रा टालना ही बेहतर रहेगा। गैर जिम्मेदार लोगों के ज्यादा नजदीक न बढ़ें। जॉब को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे।

मीन
आज का दिन जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपने किसी मित्र से भी मदद मिल सकती है। आपके विरोधी दूरी बनाकर रखेंगे। दूसरे लोग आपकी बात को समझने की पूरी कोशिश करेंगे।

Aaj Ka Panchang: आज 27 जनवरी 2023 शुक्रवार का दिन है। माघ मास की शुक्ल पक्ष षष्ठी 09:10 AM तक उसके बाद सप्तमी है । सूर्य – मकर राशि में प्रवेश योग-साध्य, करण -गर और वणिज है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 27 जनवरी का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-षष्ठी 09:10 AM तक उसके बाद सप्तमी
  • नक्षत्र-रेवती 06:37 PM तक उसके बाद अश्विनी
  • करण-गर और वणिज
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-साध्य
  • वार-शुक्रवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-7:12 AM
  • सूर्यास्त–6:05 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 11:07 AM ,27जनवरी
  • चन्द्रास्त-11:58 PM, 27 जनवरी
  • राहु काल -11:17 AM से 12:39 PM तक

Related posts

आखिरी मैंच खेल रहे कुक ने ओवर थ्रो के लिए जसप्रीत बुमराह को कहा धन्यवाद

mahesh yadav

बंगाल: चौथे चरण की वोटिंग जारी, 373 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

pratiyush chaubey

Jammu-Kashmir: सुरक्षाबलों ने किया लश्कर आतंकी गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामद

Rahul