Aaj Ka Rashifal: 21 मार्च 2023 को मंगलवार है। मंगलवार का दिन बजरंग बली को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….
मेष
आपको बड़े फैसले लेने से बचना होगा। दिन की शुरुआत में शुभ समाचार मिलेंगे। पारिवारिक माहौल में लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। खर्च और अनावश्यक भागदौड़ हो सकती है।
वृषभ
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से भी आज का दिन बहुत अच्छा है ।
मिथुन
मिथुन राशि वालों के आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। करियर में सफलता मिलेगी। आज आपको अपना काम टालने से बचना चाहिए। समय पर काम पूरे कर लें तो बेहतर होगा।
कर्क
इस राशि वालों को आज विश्वासघात मिल सकता है। इसलिए इससे सावधान रहें। प्रेम के मामलों में सुख-शांति के अच्छे योग हैं। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।
सिंह
आज का दिन आपके लिए कमजोर रहेगा। विशेष रूप से सेहत बिगड़ने से बीमारी हो सकती है इसलिए अपने खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान देना जरूरी होगा।
कन्या
आज आपको आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। यात्रा से आपको लाभ होगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी तालमेल बना रहेगा।
तुला
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर किए गए प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में योगदान देंगे। आप शारीरिक रूप से थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कुआं खोदकर आप स्वयं पानी पीने की स्थिति में होंगे। इसका मतलब यह है कि आप जितना अधिक काम करेंगे, आपको उतना ही अधिक परिणाम मिलेगा।
धनु
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत सामने आएंगे। ऑफिस का काम रोजमर्रा की अपेक्षा बेहतर तरीके से संपन्न होगा। आज जीवनसाथी आपकी खूब तारीफ करेगा।
मकर
आज आप जितना आराम से समय बिताएंगे उतना समय आपके लिए बहुत ही शांतिदायक रहेगा। नुकसान से बचने के लिए आपको अटकलों से दूर रहना चाहिए। जीवनसाथी की आज आपसे कई शिकायतें रहेंगी।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी जरूर होगी। आज खर्च बढ़ेंगे और किसी की बीमारी पर काफी पैसा खर्च हो सकता है। आप बीमार भी पड़ सकते हैं।
मीन
आज पारिवारिक कार्य करने में परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। निजी समस्याओं को अपने दोस्तों से शेयर करने से बचें। कुछ लोगों के गलत बयान आपकी मुश्किलें थोड़ी बढ़ा देंगे।
Aaj Ka Panchang: आज 21 मार्च 2023 मंगलवार का दिन है। चैत्र मास की कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि 10:53 PM तक उपरांत प्रतिपदा है । सूर्य – मीन राशि, योग- शुभ योग चतुष्पद 12:18 PM तक, बाद नाग 10:53 PM तक, बाद किस्तुघन है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…
आज 21 मार्च का पंचांग
- हिन्दू मास एवं वर्ष
- शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
- विक्रम सम्वत- 2079
- तिथि-अमावस्या तिथि 10:53 PM तक उपरांत प्रतिपदा
- नक्षत्र-पूर्वभाद्रपदा 05:25 PM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा
- करण-चतुष्पद , नाग और किस्तुघन
- पक्ष- कृष्ण पक्ष
- योग- शुक्ल
- वार-मंगलवार
आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय-6:34 AM
- सूर्यास्त–6:34 PM
आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
- चन्द्रोदय-6:17 AM,21 मार्च
- चन्द्रास्त-6:23 PM, 21 मार्च
- राहु काल – 03:34 PM से 05:04 PM