featured धर्म

19 मार्च 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Rashifal: 19 मार्च 2023 को रविवार है। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्यदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। तो आइए जानते हैं आज का राशिफल

मेष
वैवाहिक लोगों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खान-पान पर संयम रखें। आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे।

वृषभ
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। जिस काम को भी आप करने की सोचेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। भाग्य का सितारा आज मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन कमजोर रहेगा।

मिथुन
ऑफिस में आज काम का बोझ अधिक होगा। काम पूरा करने में आपको किसी सहकर्मी की मदद भी मिलेगी। आपके करियर में अचानक कुछ बदलाव आयेंगे। आज आपको धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा।

कर्क
आप अपने भविष्य के लक्ष्यों पर चर्चा कर सकते हैं। पारिवारिक एवं सामाजिक संबंध मजबूत होंगें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।

सिंह
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला असर देने वाला रहेगा। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में खुशी आएगी। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव भरा दिन रहने वाला है।

कन्या
आज आपको अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आज आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने के योग बन रहे हैं। घर का कोई जरूरी काम पूरा करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आज वो काम पूरा होगा।

तुला
आज प्रेम सम्बन्ध यथावत रहेंगे। फिजूलखर्ची पर लगाम लगाकर वित्तीय स्थिति को नियंत्रण में रखने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग और स्नेह मिलेगा।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा यात्राएं होंगी जो आपको खुशी देंगे। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी और आपकी इनकम में भी बढ़ोतरी होगी जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु
आज आप अपने कार्यों को जल्दी पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। परिवार के सब लोग आपसे खुश रहेंगे। ऑफिस में भी काम के प्रति माहौल अच्छा रहेगा।

मकर
पारिवारिक जीवन श्रेष्ठ बीतेगा। विद्यार्थी अपने अध्ययन क्षेत्र में अच्छा कर पाएंगे। प्रत्यक्ष टकराव के बजाय आप कूटनीति और चतुराई का प्रयोग कर चीजों को नियंत्रित करने का प्रयास करें।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज के दिन काम के सिलसिले में आपको मजबूत सफलता मिलने के योग हैं। आप की छवि भी मजबूत होगी। आपके जीवनसाथी का सहयोग आपको प्राप्त होगा।

मीन
आज अधिकारी वर्ग से आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स प्राप्त होगा। आपको अपने काम में जीवनसाथी का पूरी मदद मिलेगी। आपका जीवनसाथी आपकी आर्थिक रूप से मदद के लिये भी तैयार रहेगा।

Aaj Ka Panchang: 19 मार्च 2023 रविवार का दिन है। चैत्र मास की कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि 08:07 AM तक उपरांत त्रयोदशी तिथि 04:55 AM तक उपरांत चतुर्दशी है । सूर्य – मीन राशि में प्रवेश योग-सिद्ध योग 08:06 PM तक, उसके बाद साध्य योग , करण – करण तैतिल 08:07 AM तक, बाद गर 06:31 PM तक, बाद वणिज 04:55 AM तक, बाद विष्टि है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 19 मार्च का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-द्वादशी 08:07 AM तक उसके बाद त्रयोदशी 04:55 AM, Mar 20 तक
  • नक्षत्र-धनिष्ठा 10:04 PM तक उसके बाद शतभिषा
  • करण-गर और वणिज
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग- साध्य
  • वार-रविवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-6:33 AM
  • सूर्यास्त–6:36 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-4:54 AM,19मार्च
  • चन्द्रास्त- 4:14 PM, 19 मार्च
  • राहु काल – 05:04 PM से 06:33 PM तक

Related posts

सरकार लेकर आई है सस्ता सोना खरीदने का मौका,  13 सितंबर तक चलेगी बिक्री

Rani Naqvi

इस साल ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुने गए अमेरिका के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति, जानें कब हुई इस सम्मान की शुरूआत

Aman Sharma

19 तारीख को जेडीयू करेगी एनडीए में शामिल होने की घोषणा

piyush shukla