featured धर्म

19 जनवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकल

aaj ka rashifal 7 19 जनवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकल

Aaj Ka Rashifal: 19 जनवरी 2023 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए आज का राशिफल…..

मेष
मेष राशि वाले जातकों के जीवन में चली आ रही स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। प्यार के मामले में आप सकारात्मक और भावुक रहेंगे।

वृषभ
आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, लेकिन मानसिक रूप से काफी तनाव महसूस होगा और आपके कुछ खर्चे भी बढ़ेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आप ठीक रहेंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मिथुन
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है।

कर्क
आज अगर इंटरव्यू देने जाएं तो दिमाग़ ठण्डा रखें। जल्द ही आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होने लगेगी।  साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वगैरह से दूर रहें।

सिंह
आपके लिए आज का दिन किसी यात्रा पर जाने का संकेत दे रहा है। यात्रा आपके लिए अच्छी रहेगी। आपके भाई बहनों को भी सुख मिलेगा। पिताजी को इस दौरान कोई अच्छा लाभ मिल सकता है।

कन्या
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा।

तुला
पार्टनर से संबंध अच्छे होंगे। किसी से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा।

वृश्चिक
आपके लिए दिन मिलाजुला असर लेकर आएगा। दिन की शुरुआत अच्छी आमदनी से होगी। वहीं दिन चढ़ने के साथ-साथ खर्चे बढ़ जाएंगे. आपको सर्दी खांसी की शिकायत भी हो सकती है।

धनु
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी।

मकर 
आज आपका सबसे बड़ा सपना हकीकत में बदल सकता है। छोटी दूरी की सुखद यात्रा हो सकती है। पत्नी से संतुष्टि तथा सुखद स्थिति का निर्माण होगा।

कुंभ
आपके लिए आज का दिन सुकून भरा रहेगा। जो मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान थे उनकी समस्या दूर होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

मीन
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आप कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल हो सकते हैं।

Aaj Ka Panchang: आज 19 जनवरी 2023 गुरुवार का दिन है। माघ मास की कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि 01:18 PM तक उपरांत त्रयोदशी है । सूर्य – मकर राशि में प्रवेश योग-ध्रुव, करण -तैतिल और गर, वणिज है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 19 जनवरी का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि- द्वादशी तिथि 01:18 PM तक उपरांत त्रयोदशी
  • नक्षत्र-ज्येष्ठा 03:18 PM तक उपरांत मूल
  • करण- तैतिल और गर, वणिज
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग-ध्रुव
  • वार-गुरुवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-7:14 AM
  • सूर्यास्त–5:58 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-4:27 AM,19 जनवरी
  • चन्द्रास्त-3:16 PM,19 जनवरी
  • राहु काल -01:58 PM से 03:19 PM तक

Related posts

सीएम योगी अक्टूबर में शुरू करेंगे चुनावी यात्रा

Neetu Rajbhar

सिसोदिया को उम्मीद है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी करेगी बेहतरीन प्रदर्शन

bharatkhabar

खुलासा: राजीव को राजनीति में लाने के लिए इंदिरा ने ली थी ओशो की मदद

Breaking News