featured धर्म

10 फरवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal: 10 फरवरी 2023 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
घरेलू मामलों को नजरअंदाज न करें, बाद में भारी पड़ सकता है। रूठे परिजनों को मनाने का प्रयास करें।  समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी। धन कमाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

वृषभ
आज आप पूरे दिन जबरदस्त ऊर्जा से भरे रहेंगे। आपको हर जगह सफलता मिलती चली जाएगी। किसी बड़े बिजनेसमैन के साथ व्यापारिक साझेदारी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे।

मिथुन
आपका आज का पूरा दिन ख्याली पुलाव बनाने में बीत सकता है। बड़े सपने देखने से बचें और कठोर परिश्रम करें। यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई गैर व्यक्ति आपके जीवनसाथी को लुभाने का प्रयास करेगा है।

कर्क
परिवार में किसी सदस्य के बीमार होने की वजह से आप तनावग्रस्त रहेंगे। लालच से परे हट कर काम करें। दूसरों के साथ साझेदारी करने से पहले उस व्यक्ति का बैकग्राउंड अवश्य जांच लें।

सिंह
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। दोस्तों से सहयोग मिलेगा । आप अकेले रहना चाहेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ रहेंगे।

कन्या
आज का पूरा दिन बच्चों के साथ बीतेगा। उनके साथ खेलने के कारण ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। खाली वक्त का सदुपयोग कर आप कुछ एक्स्ट्रा पैसे भी कमा पाएंगे।

तुला
दिन रोजमर्रा जैसा ही बीतेगा। सट्टे या शेयर मार्केट से तगड़ा मुनाफा होगा। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। उनसे दिल की बातें करेंगे तो अच्छा लगेगा।

वृश्चिक
प्रोफेशनल लाइफ में चल रही उठापटक खत्म होगी। शराब, सिगरेट व अन्य नशीली चीजों पर पैसा खर्च न करें। जल्दी ही आपके जीवन में कोई बड़ा महत्वपूर्ण बदलाव आ सकता है।

धनु
रियल एस्टेट में कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आपका प्रेमी गुस्से में कोई कठोर कदम उठा सकता है। मैरिड कपल्स का रिश्ता किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से बिगड़ने की कगार पर आ सकता है।

मकर
लाइफ पार्टनर का खराब स्वास्थ्य आपके लिए तनाव का कारण बन सकता है। किसी भी तरह की चिटफंड योजना में पैसा इन्वेस्ट न करें। विवाहित युवाओं के लिए आज का दिन कठिन रहेगा।

कुंभ
शरीर का विशेष ध्यान रखें। नियमित रूप से मेडिटेशन तथा योग करें। घर में किसी तरह की पारिवारिक कलह हो सकती है। जॉब में पदोन्नति हो सकती है। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई से उचट सकता है।

मीन
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती का दिन है। पैसे को संभाल कर खर्च करें। कहीं बाहर घूमने का भी प्लान बन सकता है। जीवनसाथी के साथ बहस के बाद झगड़ा हो सकता है।

Aaj Ka Panchang: आज 10 फरवरी 2023 शुक्रवार का दिन है। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष चतुर्थी 07:58 AM तक उसके बाद पञ्चमी है । सूर्य – मकर राशि में प्रवेश योग-शूल, करण -कौलव और तैतिल है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 10 फरवरी का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-चतुर्थी 07:58 AM तक उसके बाद पञ्चमी
  • नक्षत्र-हस्त 12:18 AM, Feb 11 तक
  • करण-कौलव और तैतिल
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग–शूल
  • वार-शुक्रवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-7:06AM
  • सूर्यास्त–6:15 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-10:16 PM ,10 फरवरी
  • चन्द्रास्त-10:15 AM ,11 फरवरी
  • राहु काल -11:17 AM से 12:41 PM तक

Related posts

इटानगर में राज्य सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Rani Naqvi

Ind vs Pak Match Live Streaming: टीम इंडिया ने जीता टॉस, लिया बोलिंग का फैसला

Rahul

मुंबई: BMC अस्पताल में चूहे ने कुतरी मरीज की आंख, मामला दर्ज

Rahul